बारिश के मौसम में गर्मी से राहत तो मिल जाती है लेकिन इस मौसम में कई सारी परेशानियां भी आती है। बारिश की मौसम में तेज धूप नहीं होती है, जिसकी वजह से कपड़े सूखने में दिक्कत होती है। अगर कपड़े ठीक से सूख नहीं पाते तो इसमें से बदबू आने लगती है। गीले कपड़े होने की वजह से इसमें बैक्टीरिया और फंगस पनपने लगते हैं, जिसकी वजह से कपड़े धोने के बाद भी इसमें से बदबू आती है।
अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो चिंता मत करने की कोई बात नहीं है, इन आसान से घरेलू ट्रिक की मदद से आप आसनी से अपने कपड़ों को बदबू से भी बचा सकते हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में
अगर बरसात में आपके कपड़ों से बदबू आने लगे, तो नींबू का इस्तेमाल सबसे ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। कपड़े धूलने के बाद एक बाल्टी में साफ पानी में थोड़ा नींबू का रस मिला लें। इसके बाद इसमें कपड़ों को कुछ देर के लिए रखने के बाद इसे बाहर निकाल लें। नींबू में मौजूद नेचुरल एसिड न सिर्फ बदबू को हटाते हैं, बल्कि कपड़ों में मौजूद बैक्टीरिया को भी खत्म करते हैं।
कपड़े को अच्छे से निचोड़े
कपड़े धोने के बाद अच्छी तरह निचोड़ें ताकि नमी निकल जाए और वे जल्दी सूखें। अगर ड्रायर हो, तो कपड़े 10-15 मिनट उसमें भी चला सकते हैं ताकि बची नमी भी हट जाए। वहीं अगर कपड़े में नमी को हटाने के लिए इसे पंखा के नीचे भी सुखाएं।
अगर आपके कपड़ों से बार-बार बदबू आती है, तो आप सिरका और बेकिंग सोडा की मदद ले सकते हैं। इसके लिए पहले आधा कप सफेद सिरका पानी में मिलाएं और फिर इसमें कपड़े भिगो कर रख दें। ऐसा करने से कपड़ो से बदबू नहीं आएगी।
गीले कपड़ो का ढेर न होने दें
बरसात में कपड़ों को बदबू से बचाने के लिए गीले कपड़ो को कभी भी एक ढेर में न रखा जाए। गीले कपड़ो के ढेर से उनमें नमी बनी रहती है, जिससे बदबू आने लगती है। कपड़ों को अच्छी तरह सूखने के बाद उन्हें अलमारी में न रखना चाहिए।
बारिश के दिनों में सूखे हुए कपड़ो को आलमारी में रखने से पहले कुछ कपूर की गोलियां डालकर दें। कपूर की गोलियां की गोलियां डालने की वजह से कपड़ों से कभी बदबू नहीं आती है। इसके साथ ही कपड़ो में किड़े भी नहीं लगते हैं।