आज की तेज रफ्तार जिंदगी में शारीरिक और मानसिक थकान होना आम बात है। भागदौड़, कामकाज और अनियमित खानपान के चलते शरीर अक्सर अंदर से कमजोर पड़ने लगता है और दिनभर सुस्ती महसूस होती है। ऐसे में रोज-रोज सप्लीमेंट या बाजार के मंहगे एनर्जी ड्रिंक्स पर निर्भर रहना भी सही नहीं लगता। अगर आप भी कुछ ऐसा नैचुरल और हेल्दी तलाश रहे हैं, जो शरीर को अंदर से पोषण देकर ताकतवर बनाए, तो घर पर बना ड्राई फ्रूट्स पाउडर एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। ये पाउडर बादाम, मखाना, खसखस, भुने चने और खजूर जैसे पौष्टिक तत्वों से तैयार होता है,
जो शरीर को जरूरी विटामिन्स, मिनरल्स और हेल्दी फैट्स देते हैं। दूध में मिलाकर लेने पर ये नेचुरल एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और नियमित सेवन से कमजोरी को जड़ से खत्म करने में मदद करता है।
क्यों खास है ये ड्राई फ्रूट्स पाउडर?
ये पाउडर बादाम, मखाना, खजूर, खसखस और भुने चने जैसी ताकत बढ़ाने वाली चीजों से तैयार किया जाता है। ये सभी आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं, जो शरीर में स्टैमिना बढ़ाने के साथ-साथ कमजोरी और थकावट को दूर रखते हैं। सुबह दूध में मिलाकर इसे पीने पर पूरे दिन ऊर्जा बनी रहती है, वहीं रात को सेवन करने पर ये शरीर को रिकवरी में मदद करता है।
बनाने के लिए क्या-क्या लगेगा?
सूखे खजूर (बीज निकाले हुए) – आधा कप
कैसे बनाएं ये ताकत पाउडर?
सबसे पहले चनों को हल्का सा सेक लें।
फिर मखाना और बादाम को सुनहरा होने तक भून लें।
खजूर को छोटे टुकड़ों में काटें और खसखस के साथ धीमी आंच पर रोस्ट करें।
सब सामग्री को ठंडा कर मिक्सर में डालें और बारीक पाउडर बना लें।
पाउडर को किसी एयर-टाइट कांच के जार में रखें। रोजाना सुबह या रात को गर्म दूध में 1 चम्मच मिलाकर लें। इसका नियमित सेवन शरीर में स्टैमिना बढ़ाता है, इम्यूनिटी मजबूत करता है और बार-बार होने वाली थकान दूर करता है। ये बच्चों, बुजुर्गों और रोज मेहनत करने वालों के लिए बेहद लाभकारी है।