Raksha Bandhan 2025: इस त्योहार पर इन आउटफिट्स के साथ दें अपने लुक को ट्रेंडी ट्विस्ट

Raksha Bandhan 2025 त्योहार बस कुछ ही दिन दूर है। जैसे-जैस त्योहार का दिन पास आएगा एक टेंशन और बड़ी होती जाएगी। इस दिन क्या पहनें, किस आउटफिट के साथ क्या पेयर करें कि ये दिन खास बन जाए। तो आइए आपकी इस चिंता को इस तरह दूर कर दें

अपडेटेड Aug 04, 2025 पर 23:34
Story continues below Advertisement
रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। ये पर्व हर साल सावन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस बार ये त्योहार 9 अगस्त के दिन मनाया जाएगा। हर तरफ इस त्योहार की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, खासतौर से कपड़ों की। बहनों को इस बात की टेंशन है कि वो आज के इस खास दिन को और किस तरह से खास बना सकती है। ज्यादातर त्योहारों पर ट्रेडिशनल आउटफिट यानी साड़ी या सूट पहनने का चलन रहता है। यहां हम आपके लिए सेलेब्रिटी के कुछ ऐसे लुक पेश कर रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप भी क्लासी लगेंगी। (Photo Credit : Instagram)

भारी भरकम लुक से दूर लेकिन स्टाइलिश दिखने के लिए ये एकदम परफेक्ट आउटफिट है। दिन के समय में इसका रंग भी खूब खिलेगा और उमस भरी गर्मी में ये आरामदायक भी रहेगा। इसके साथ कंट्रास्ट फुटवेयर और पोटली बैग आपके लुक को पूरा कर देंगे। हल्की जूलरी इसमें चार चांद लगा देगी। (Photo Credit : Instagram)

ट्रेडिशनल के साथ ट्रेंडी लुक के लिए अनारकली सबसे शानदार ऑप्शन होता है। ये आपको क्लासी लुक देने के साथ ही त्योहार की वाइब के साथ एकदम फिट बैठता है। सूट अगर हेवी है, तो उसके साथ हल्की जूलरी और हल्का मेकअप बेस्ट कॉम्बो है। (Photo Credit : Instagram)

साड़ी के शौकीन हैं तो इसके लिए ऑप्शन की कोई कमी नहीं है। प्लेन साड़ी के साथ हेवी वर्क वाले ब्लाउज आपको सेलिब्रिटी लुक देंगे। इसमें आप चाहें तो कई तरह से अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। इसके साथ बालों को रोज से अगल तरीके से संवार कर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं। (Photo Credit : Instagram)

साड़ी या सूट से अलग कुछ कंटेंपरेरी स्टाइल के साथ ट्रेडिशनल लुक भी चाहती हैं, तो शरारा का ये वर्जन बहुत खूबसूरत लगेगा। इसके साथ आप चांद बालियां और बालों में कर्ल शानदार लुक देंगे। आंखों में आइलाइनर के साथ न्यूड लिप्स लुक को पूरा कर देंगे। (Photo Credit : Instagram)