महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें बाय-बाय! आपकी रसोई की 3 चीजें लाएंगी चेहरे पर पार्लर जैसा निखार

चेहरे पर नेचुरल ग्लो और फ्रेश लुक पाने के लिए हमेशा महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स खरीदने की जरूरत नहीं होती। आपकी किचन में मौजूद कुछ साधारण चीजों से ऐसे आसान फेस पैक तैयार किए जा सकते हैं, जो अलग-अलग तरह की स्किन की जरूरत के हिसाब से काम आ सकते हैं। गर्मी या धूप के बाद स्किन को ठंडक देने और थके चेहरे को फ्रेश दिखाने के लिए भी कुछ घरेलू ऑप्शन काम आ सकते हैं। इन फेस पैक के लिए इस्तेमाल होने वाली चीजें आसानी से घर में मिल जाती हैं, इसलिए बिना ज्यादा खर्च किए स्किन केयर रूटीन में इन्हें शामिल किया जा सकता है।

अपडेटेड Aug 24, 2026 पर 12:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाने के लिए हमेशा महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं होती। घर में रखी कई आम चीजों से भी आसान फेस पैक तैयार किए जा सकते हैं। दही, शहद, बेसन, ओट्स, खीरा और एलोवेरा जैसी चीजें स्किन को साफ, मुलायम और फ्रेश महसूस कराने में मदद कर सकती हैं।

अपनी स्किन के हिसाब से सही पैक चुनकर आप इसे अपने रोज के ब्यूटी रूटीन में शामिल कर सकती हैं। ऐसे घरेलू फेस पैक खास मौकों से पहले चेहरे को फ्रेश लुक देने के लिए भी आजमाए जा सकते हैं।

ड्राई स्किन के लिए हाइड्रेशन पैक


अगर चेहरा धोने के बाद स्किन खिंची-खिंची लगती है या चेहरा बेजान नजर आता है, तो शहद और दही का पैक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। 1 बड़े चम्मच सादे दही में 1 चम्मच शहद मिलाकर इसे अच्छी तरह मिक्स करें। अब इसे साफ चेहरे पर एक पतली लेयर में लगाएं और 10-15 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें। दही स्किन को सॉफ्ट फील कराने में मदद कर सकता है, जबकि शहद नमी बनाए रखने में मदद करता है। इसे लगाने के बाद चेहरा ज्यादा सॉफ्ट और फ्रेश महसूस हो सकता है।

डल स्किन के लिए फ्रेशनेस पैक

थके हुए चेहरे के लिए आप कॉफी और दही से बना पैक आजमा सकती हैं। 1 बड़ा चम्मच बारीक पिसी कॉफी में 1 बड़ा चम्मच सादा दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 5-10 मिनट के बाद हल्के हाथों से पानी से धो लें। कॉफी में मौजूद कैफीन त्वचा को कुछ समय के लिए ज्यादा फ्रेश दिखाने में मदद कर सकता है, जबकि दही स्किन को नमी देने में मदद करता है। ध्यान रखें कि कॉफी के दानों को चेहरे पर रगड़कर स्क्रब न करें, इससे जलन हो सकती है।

धूप के बाद ठंडक देने वाला पैक

गर्मी में ज्यादा देर बाहर रहने के बाद चेहरा गर्म, थका हुआ या ड्राई फील हो रहा है, तो खीरे और एलोवेरा का पैक ठंडक देता है। एक ताजे खीरे को अच्छी तरह पीस या ब्लेंड कर लें और उसमें सादा एलोवेरा जेल मिलाएं। इस मिक्सचर को साफ चेहरे पर लगाकर करीब 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। खीरा स्किन को ठंडा और फ्रेश फील कराने में मदद कर सकता है, वहीं एलोवेरा स्किन को नमी देने में मदद करता है।

सेंसिटिव स्किन के लिए सॉफ्ट पैक भी बना सकते है, यदि स्किन जल्दी लाल हो जाती है या ड्राई और सेंसिटिव फील होती है, तो ओट्स और शहद का हल्का पैक इस्तेमाल किया जा सकता है। 1 बड़ा चम्मच बारीक पिसे ओट्स में जरूरत के अनुसार थोड़ा शहद या पानी मिलाकर नरम पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर बिना रगड़े धीरे से लगाएं और 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें। ओट्स स्किन को शांत महसूस कराने में मदद कर सकते हैं और शहद नमी बनाए रखने में मदद करता है। लेकिन चेहरे पर पहले से तेज जलन, सूजन या किसी प्रोडक्ट से रिएक्शन हो रहा है, तो इस तरह के घरेलू पैक को लगाने से बचें।

ध्यान रखें

हर स्किन अलग होती है, इसलिए कोई भी नया पैक पूरे चेहरे पर लगाने से पहले थोड़ा पैच टेस्ट जरूर करें। यदि स्किन पर जलन, लालिमा या किसी तरह की परेशानी हो, तो इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।