Clean Underarms: इन आसान स्टेप्स को अपनाइए और अंडरआर्म्स का कालापन चुटकियों में साफ कीजिए!

Clean Underarms: आलू का रस और दही चेहरे की देखभाल में बड़े काम आते हैं। ये चेहरे की रंगत निखारते हैं और त्वचा को ठंडक देते हैं। गर्मी या धूप से कालेपन की दिक्कत हो तो ये काफी फायदेमंद साबित होते हैं। ये दोनों चीजें नेचुरल होती हैं और बिना किसी नुकसान के असर दिखाती हैं

अपडेटेड Jul 30, 2025 पर 9:49 AM
Clean Underarms: गर्मी में अधिक पसीना, डियोड्रेंट का ज्यादा इस्तेमाल और स्किन की सफाई न होना अंडरआर्म्स को काला बना सकता है।

हर कोई सुंदर और साफ-सुथरा दिखना चाहते हैं, लेकिन अक्सर हम अपनी स्किन के कुछ हिस्सों की साफ-सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं। अंडरआर्म्स यानी बगल का हिस्सा उन्हीं में से एक है, जहां पसीना, गर्मी और घर्षण के कारण कालापन, बदबू और जलन जैसी समस्याएं हो जाती हैं। बाजार में मौजूद डिओडरेंट, परफ्यूम और ब्लीचिंग क्रीम्स में इतने अधिक केमिकल्स होते हैं कि वे त्वचा को और अधिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। खासकर सेंसिटिव स्किन वाले लोगों के लिए ये चीजें रैशेज और जलन का कारण भी बन सकती हैं।

ऐसे में अगर आप अंडरआर्म्स की सफाई और कालापन दूर करने का नेचुरल तरीका ढूंढ रहे हैं, तो घरेलू उपाय आपके लिए सबसे सुरक्षित और असरदार विकल्प हो सकते हैं। इन उपायों में न केवल स्किन टोन बेहतर होती है, बल्कि स्किन सॉफ्ट और हेल्दी भी बनती है। आइए जानते हैं कौन-से घरेलू नुस्खे कर सकते हैं आपकी मदद।

अंडरआर्म्स का कालापन कैसे हटाएं?


गर्मी में अधिक पसीना, डियोड्रेंट का ज्यादा इस्तेमाल और स्किन की सफाई न होना अंडरआर्म्स को काला बना सकता है। इस कालापन को हटाने के लिए आपको चाहिए आलू का रस, ताजा दही

आलू का रस क्यों है फायदेमंद?

आलू का रस स्किन के लिए एक नेचुरल एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है। यह त्वचा की ऊपरी सतह पर जमा डेड स्किन सेल्स को धीरे-धीरे हटाकर रंगत को निखारता है। साथ ही, सूरज की किरणों से हुई टैनिंग को कम करने में भी यह काफी असरदार होता है। इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि ये पूरी तरह नेचुरल और स्किन-फ्रेंडली होता है, जिससे किसी तरह के साइड इफेक्ट का डर नहीं रहता।

दही कैसे करता है असर?

दही में प्राकृतिक ब्लीचिंग तत्व पाए जाते हैं जो स्किन की टोन को धीरे-धीरे लाइट करने में मदद करते हैं। ये त्वचा को न केवल सॉफ्ट और मॉइस्चराइज करता है, बल्कि लंबे समय तक उपयोग करने से कालेपन को भी कम करता है। इसके अलावा, दही पसीने की बदबू को कंट्रोल करने में भी असरदार माना जाता है, जिससे ये एक बेहतरीन नैचुरल स्किन केयर उपाय बन जाता है।

कैसे बनाएं यह घरेलू नुस्खा?

एक या दो छोटे आलू को पीस लें और उसका रस निकाल लें।

उसमें 1–2 चम्मच ताजा दही मिलाएं।

इस पेस्ट को अच्छी तरह मिक्स करें।

अंडरआर्म्स पर लगाएं और हल्के हाथों से 1–2 मिनट तक मसाज करें।

10 मिनट बाद कॉटन से पोंछ लें या ठंडे पानी से धो लें।

मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।

इसे कितनी बार करें?

इस उपाय को सप्ताह में 3–4 बार करने से बेहतर परिणाम मिलते हैं। धीरे-धीरे कालापन कम होगा और अंडरआर्म्स की स्किन साफ, सॉफ्ट और बदबू आना बंद हो जाएगी।

Monsoon tips: बारिश में सूना पड़ा गुलाब का पौधा? ये 3 घरेलू टिप्स अपनाओ, हर टहनी पर खिलेगा फूल!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।