अक्सर ऐसा होता है कि महीनों तक रखे गए चावल या दालों में अचानक घुन या छोटे-छोटे कीड़े नजर आने लगते हैं। ऐसे में कई लोग परेशान होकर सारा अनाज फेंक देते हैं या घंटों बैठकर साफ करते हैं। खासतौर पर त्योहारों या सर्दियों के मौसम में जब रसोई का स्टॉक बढ़ा दिया जाता है, तब ये समस्या और बढ़ जाती है। लेकिन अब एक यूट्यूबर का देसी नुस्खा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो इस झंझट को चुटकियों में खत्म कर देता है। यूट्यूबर अविका रावत के अनुसार, उनके बताए इस आसान तरीके से सिर्फ एक मिनट में चावल से घुन पूरी तरह बाहर निकल जाते हैं और दोबारा आने की गुंजाइश नहीं रहती।
दिलचस्प बात ये है कि इसमें किसी तरह का केमिकल या महंगा उपाय नहीं करना पड़ता—बस घर में मौजूद सामान से ही ये ट्रिक काम कर जाती है, जिसे हर गृहिणी आजमाना चाहेगी।
अविका रावत के अनुसार, चावल से घुन निकालने के लिए आपको एक छोटा कंटेनर या जार लेना है। उसमें 4-5 चम्मच सफेद विनेगर डालें और थोड़ी सी हींग मिलाएं। हींग की तेज गंध और विनेगर का एसिडिक नेचर मिलकर कीड़ों के लिए असहनीय माहौल बना देता है, जिससे वे खुद-ब-खुद बाहर निकल आते हैं।
चावल के बीच रखें यह मिश्रण
जब यह घोल तैयार हो जाए, तो उसे चावल के कंटेनर में खुला रख दें। ध्यान रहे, जार का ढक्कन न लगाएं ताकि उसकी तीखी गंध पूरे चावल में फैल सके। इस गंध से घुन और छोटे कीड़े असहज होकर तुरंत बाहर आने लगते हैं।
एक मिनट में असर दिखाने का दावा
अविका रावत का कहना है कि ये नुस्खा सिर्फ एक मिनट में असर दिखाता है। जैसे ही हींग और विनेगर की गंध चावल के भीतर जाती है, घुन चावल छोड़कर बाहर भागने लगते हैं। इससे आपको घंटों तक हाथों से कीड़े निकालने की झंझट नहीं करनी पड़ती।
इस नुस्खे की खासियत ये है कि ये सिर्फ पुराने कीड़ों को ही नहीं भगाता, बल्कि नए कीड़े लगने से भी रोकता है। अगर आप चाहें तो इस हींग-विनेगर वाले जार को अपने चावल के कंटेनर में नियमित रूप से रख सकते हैं। इसकी तीखी गंध घुन को दोबारा आने से रोकती है।
इस घरेलू नुस्खे की सबसे बड़ी खूबी ये है कि इसके लिए न तो ज्यादा खर्च की जरूरत है और न ही केमिकल की। हींग और विनेगर दोनों हर घर की रसोई में मौजूद रहते हैं। ये न केवल सुरक्षित हैं बल्कि पर्यावरण के लिए भी हानिकारक नहीं हैं।