हम सभी अपने घर में रोजाना कॉफी, चाय या गर्म पानी के लिए इलेक्ट्रिक केतली का इस्तेमाल करते हैं। यह न केवल हमारी जिंदगी को आसान बनाता है, बल्कि समय भी बचाता है। हालांकि, नियमित इस्तेमाल के दौरान केतली में लाइमस्केल जमा होने लगता है। लाइमस्केल सफेद परत की तरह दिखाई देता है, जिसे कुछ लोग चॉक जैसी और कुछ लोग अंडे के छिलके जैसी बनावट वाला मानते हैं। शुरू में ये मामूली सा लगता है, लेकिन समय के साथ यह गाढ़ा होकर केतली के अंदर चिपक जाता है। इससे न सिर्फ केतली की कार्यक्षमता प्रभावित होती है, बल्कि पानी का स्वाद भी बदल जाता है।
गर्म पानी जल्दी नहीं उबलता और ऊर्जा की खपत बढ़ जाती है। इसके अलावा, लगातार जमा लाइमस्केल के कारण केतली का अंदरूनी हिस्सा धीरे-धीरे खराब भी हो सकता है। इसलिए केतली की सफाई और लाइमस्केल हटाना नियमित रूप से बेहद जरूरी हो जाता है, ताकि आपका पानी साफ और केतली लंबे समय तक सुरक्षित रहे
सिरके के बिना लाइमस्केल हटाने का आसान तरीका
सिरका या साबुन के बजाय आप साइट्रिक एसिड का इस्तेमाल कर सकते हैं। साइट्रिक एसिड नींबू का खट्टा हिस्सा होता है और पाउडर के रूप में आसानी से मार्केट या ऑनलाइन मिल जाता है। यह जल्दी काम करता है, इसमें कोई बदबू नहीं होती और केतली के अंदर जमा सफेद परत को पूरी तरह हटा देता है।
साइट्रिक एसिड से सफाई करने का तरीका
सफाई के दौरान सुरक्षा उपाय