Credit Cards

7-स्टार होटल से कम नहीं है रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर का दिल्ली वाला घर, फराह खान के व्लॉग में दिखे ठाठ-बाट

रिद्दिमा के बंगले में अलग से एक बारबेक्यू जोन है। एक बड़ा गार्डन भी है, जो कि पूरी प्रॉपर्टी की एक साइड को कवर किए हुए है। दिल्ली वाले बंगले के अंदर रिद्दिमा का अपना एक अलग फ्लोर भी है। फराह के व्लॉग के एंड में रिद्धिमा की बेटी समारा साहनी भी नजर आईं

अपडेटेड Sep 23, 2025 पर 5:34 PM
Story continues below Advertisement
दिल्ली वाले बंगले के अंदर रिद्दिमा का अपना एक अलग फ्लोर भी है।

फिल्म डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, कोरियोग्राफर फराह खान आजकल जमकर व्लॉग बना रही हैं। अपने कुक दिलीप के साथ वह फिल्म-टीवी स्टार्स, इनफ्लूएंसर्स, शेफ, और अन्य मशहूर हस्तियों के घर जाकर कुकिंग वीडियो बनाती हैं और फिर उन्हें अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट करती हैं। इसी कड़ी में हाल ही में फराह खान और दिलीप का कारवां पहुंचा फैशन डिजाइनर रिद्धिमा कपूर साहनी के दिल्ली के घर। रिद्धिमा, नीतू सिंह और ऋषि कपूर की बेटी और रणबीर कपूर की बहन हैं। उनकी शादी बिजनेसमैन भरत साहनी से हुई है।

रिद्धिमा कपूर का दिल्ली स्थित बंगला इतना आलीशान है कि वह किसी 7 स्टार होटल से कम नहीं लगता। रिद्धिमा ने अपने घर में फराह और दिलीप का बेहद गर्मजोशी और भव्य तरीके से स्वागत किया। रिद्धिमा हाल ही में करण जौहर के शो Fabulous Lives vs Bollywood Wives में नजर आई थीं और अपने अंदाज, स्टाइल से छा गई थीं। अब फराह खान के व्लॉग में लोगों को उनकी आलीशान लाइफस्टाइल भी देखने को मिल गई और महल जैसा घर भी।

घर है या होटल?


फराह खान जब अपने कुक दिलीप के साथ रिद्दिमा के घर के बाहर पहुंचीं तो दिलीप ने मजाक में पूछा, “मैडम, आपने कहा था हम किसी के घर जा रहे हैं, लेकिन यह तो होटल जैसा लग रहा है।” इस पर फराह हंसते हुए बोलीं, “ये होटल नहीं है, लेकिन दिखता जरूर वैसा ही है।” घर के अंदर का हर कोना लग्जरी से भरा दिखता है।

एक स्पेशियस और स्टाइलिश कॉर्नर को लेकर फराह ने जब पूछा कि यह क्या है तो रिद्धिमा ने कहा कि बस बैठने की जगह है। इस पर फराह ने मजाक में कैमरे की तरफ देखते हुए कहा, “दिल्ली में इसे सिर्फ बैठने की जगह कहते हैं, और मुंबई में इसी जगह पर पूरा 3BHK फ्लैट बन जाता।”

पतली भौंहें अब नहीं रोक पाएंगी आपकी खूबसूरती, अपनाएं ये आसान और असरदार घरेलू तरीका

दिल्ली वाले बंगले के अंदर रिद्दिमा का अपना एक अलग फ्लोर भी है। वहीं मुंबई में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के नए घर में भी रिद्धिमा का एक अपना कमरा है। रणबीर और आलिया का नया बंगला मुंबई के पाली हिल में है।

page ridhima1

घर में एक बड़ा होम बार भी

रिद्दिमा के बंगले में अलग से एक बारबेक्यू जोन है। एक बड़ा गार्डन भी है, जो कि पूरी प्रॉपर्टी की एक साइड को कवर किए हुए है। आलीशान बंगले में 3 क्रिस्टल झूमर से सजा एंट्रेस एरिया, गलीचे, बड़े शीशे, पेंटिंग और विंटेज फर्नीचर जैसी कई लग्जूरियस चीजें हैं। घर में एक होम बार भी है। लाउंज एरिया की बात करें तो, फ्लोर से लेकर छत तक पहुंच रही खिड़कियां हैं। रिद्धिमा ने जिस फ्लोर को अपना स्पेस बताया है, उसकी दीवारें और कंसोल टेबल फैमिली फोटोग्राफ और पेंटिंग्स से सजी हैं। इस फ्लोर पर भी एक डाइनिंग एरिया, एक लाउंजिंग एरिया है।

फराह के व्लॉग के एंड में रिद्धिमा की बेटी समारा साहनी भी नजर आईं। रिद्धिमा कपूर भी अब फिल्मों में अपना जलवा दिखाने वाली हैं। उन्होंने कुछ वक्त पहले ही अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग पूरी की है।फिल्म में वह मां नीतू कपूर और कपिल शर्मा के साथ नजर आने वाली हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।