Hair Tips: झड़ते और सफेद होते बालों का रामबाण इलाज है कलौंजी का तेल, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

Hair tips: कलौंजी का तेल अपनी प्राकृतिक औषधीय ताकत के लिए प्रसिद्ध है। यह बालों को गहराई से पोषण देकर उन्हें मजबूत बनाता है और समय से पहले सफेद होने की समस्या को कम करता है। इस लेख में जानिए कलौंजी तेल के सही उपयोग से कैसे आप अपने बालों को स्वस्थ और चमकदार बना सकते हैं

अपडेटेड May 27, 2025 पर 10:48 AM
Story continues below Advertisement
Hair tips: कलौंजी के तेल में मौजूद पोषक तत्व बालों को भीतर से मजबूत बनाते हैं।

आज के समय में बालों का झड़ना और कम उम्र में ही सफेद होना एक आम समस्या बन गई है, जो हर उम्र के लोगों को परेशान कर रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह है हमारी बदलती जीवनशैली – जैसे कि लगातार बढ़ता प्रदूषण, अनहेल्दी खान-पान, नींद की कमी, और तनाव भरा माहौल। इसके अलावा केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल भी बालों को नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में लोग महंगे ट्रीटमेंट और दवाइयों का सहारा लेते हैं, जो अक्सर ज्यादा असरदार साबित नहीं होते। लेकिन अगर आप नेचुरल तरीके से बालों की इन परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन समाधान है।

कलौंजी का तेल, जिसे Black Seed Oil भी कहते हैं। इसमें मौजूद औषधीय गुण न केवल बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं, बल्कि उन्हें झड़ने और सफेद होने से भी रोकते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका।

क्यों है कलौंजी का तेल इतना खास?


कलौंजी के तेल में मौजूद पोषक तत्व बालों को भीतर से मजबूत बनाते हैं। इसमें पाए जाते हैं –

एंटीऑक्सीडेंट्स

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण

विटामिन A, B, C

मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक और कैल्शियम

ये तत्व बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं, स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते हैं और बालों को चमकदार व घना बनाते हैं। साथ ही डैंड्रफ और खुजली जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं।

कैसे करें कलौंजी के तेल का इस्तेमाल?

  1. सीधे स्कैल्प पर मालिश करें

हफ्ते में दो से तीन बार हल्का गुनगुना करके कलौंजी का तेल स्कैल्प पर लगाएं। उंगलियों से 15-20 मिनट तक मालिश करें ताकि तेल जड़ों में समा जाए। इसके बाद 2-3 घंटे या रातभर छोड़कर माइल्ड शैम्पू से धो लें।

  1. नारियल या जैतून के तेल के साथ मिलाकर लगाएं

अगर आपके बाल बहुत ड्राय हैं, तो बराबर मात्रा में कलौंजी का तेल और नारियल या जैतून का तेल मिलाएं। मिश्रण को हल्का गर्म करें और स्कैल्प पर लगाकर अच्छी तरह मसाज करें। 2-3 घंटे या रातभर के लिए छोड़ दें, फिर धो लें।

  1. प्याज के रस के साथ करें कमाल

प्याज का रस बालों को झड़ने से रोकता है। 2 चम्मच कलौंजी तेल में 1 चम्मच प्याज का रस मिलाएं और स्कैल्प पर लगाकर 30-45 मिनट छोड़ दें। फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें। हफ्ते में 1-2 बार इसका इस्तेमाल करें।

  1. मेथी पाउडर का साथ पाएं दुगुना फायदा

1 चम्मच मेथी पाउडर में 2 चम्मच कलौंजी तेल मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे स्कैल्प पर लगाएं और 1 घंटे बाद गुनगुने पानी से धो लें। यह बालों को मजबूती देने के साथ-साथ सफेद होने से भी बचाता है।

Banana Storage Tips: रातभर में केला हो रहे हैं पिलपिला और बदरंग? जानिए ताजगी बनाए रखने के 5 असरदार तरीके

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।