Tips and Tricks: हरा धनिया जल्दी खराब होने की परेशानी को करें खत्म, जानें स्टोर करने का सही तरीका

Tips and Tricks: भारतीय रसोई में हरा धनिया सिर्फ सजावट के लिए नहीं बल्कि खाने में स्वाद, खुशबू और ताजगी बढ़ाने के लिए जरूरी है। हालांकि, इसे लंबे समय तक ताजा रखना चुनौतीपूर्ण होता है। फ्रिज में रखने के बावजूद जल्दी पीला पड़ता है, गल जाता है या खुशबू खो देता है। सही स्टोरिंग तकनीक जरूरी है

अपडेटेड Nov 20, 2025 पर 2:25 PM
Story continues below Advertisement
Tips and Tricks: इस तरह स्टोर किया धनिया 2-3 दिन में खराब नहीं होगा। ये आसान, देसी तरीके बिना फ्रिज के भी, एक हफ्ते तक उसका रंग, खुशबू और स्वाद बरकरार रखते हैं।

भारतीय रसोई में हरा धनिया एक बेहद महत्वपूर्ण सामग्री है, जिसे सिर्फ सजावट के लिए नहीं बल्कि स्वाद, सुगंध और ताजगी बढ़ाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। हर तरह की सब्जी, दाल, चाट या सूप में धनिया का इस्तेमाल इसे और भी स्वादिष्ट बना देता है। लेकिन इसे लंबे समय तक ताजा रखना अक्सर मुश्किल हो जाता है। अधिकतर लोग इसे धोकर फ्रिज में रखते हैं, लेकिन कुछ ही दिनों में यह पीला पड़ जाता है, गल जाता है या अपनी खुशबू खो देता है। इसका कारण नमी, हवा की कमी, अत्यधिक ठंड और कुछ फलों से निकलने वाली एथिलीन गैस होती है।

सही तरीके से स्टोर न करने पर धनिया जल्दी खराब हो जाता है, जिससे बार-बार खरीदने की जरूरत पड़ती है और पैसे भी खर्च होते हैं। ऐसे में इसे लंबे समय तक ताजा रखने के लिए कुछ आसान और प्रभावी तरीके अपनाए जा सकते हैं।

धनिया खराब होने के मुख्य कारण


धनिया लगभग 90% पानी से बना होता है। धोकर गीला रखते ही यह भाप में फंगस लगाकर चिपचिपा और सड़ने लगता है। इसलिए इसे स्टोर करते समय पानी और नमी का संतुलन बनाए रखना जरूरी है।

हवा की कमी और एथिलीन गैस

धनिया को टाइट डिब्बे में बंद करने से हवा नहीं मिलती और ये जल्दी खराब हो जाता है। कुछ फल एथिलीन गैस छोड़ते हैं, जो धनिया को जल्दी पका या पीला कर देती है। इसे ढीले पैक में रखें और फल या अन्य सब्ज़ियों से दूर स्टोर करें।

बहुत ज्यादा ठंड से नुकसान

फ्रिज के कोने बहुत ठंडे होते हैं, जिससे धनिया की कोशिकाएं टूट सकती हैं। नमी वाली दराज में रखने से भी यह गल जाता है। सबसे अच्छा तरीका है, इसे फ्रिज के बीच वाले रैक में रखें, जहां तापमान स्थिर हो और फ्रीजर से दूर हो।

3-4 हफ्ते तक ताजा रखना

धनिया धोकर पूरी तरह सुखा लें। जड़ों को काटकर गिलास में 1 इंच पानी भरें और धनिये को गुलदस्ते की तरह खड़ा करें। पत्तियां पानी को छू न पाएं। ऊपर हल्का प्लास्टिक ढक दें और हर 2 दिन में पानी बदलते रहें।

महीनों तक स्टोर करने के तरीके

पहला तरीका: धनिया धोकर काट लें, आइस क्यूब ट्रे में पानी या तेल के साथ डालें और फ्रीजर में जमा दें। जरूरत होने पर क्यूब निकालकर सीधे सब्ज़ी या दाल में डालें। यह 3 महीने तक चलता है।

दूसरा तरीका: धोकर काटे हुए धनिये को साफ कपड़े पर 2-3 दिन तक सूखने दें। फिर एयरटाइट डिब्बे में रखें और सूखे मसाले की तरह इस्तेमाल करें।

Tips and Tricks: सर्दियों में मनी प्लांट की पत्तियां पीली हो रही हैं? ऐसे रखें हरा-भरा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।