गुरुवार, 20 नवंबर को सोने के भाव में तेजी दिख रही है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 125020 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। देश के अन्य शहरों में भी सोने में उछाल है। वैश्विक मोर्चे पर सोने का हाजिर भाव 4,114.01 डॉलर प्रति औंस पर है। देश के कुछ प्रमुख शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है, आइए जानते हैं...
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 125020 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 114800 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 114640 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 124870 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत
इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 124870 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 114460 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी तेजी है। 20 नवंबर को चांदी 168100 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 52.26 डॉलर प्रति औंस हो गया है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतों पर डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स का भी असर होता है।