सिर्फ 3 चीजों से चमकेगा चेहरा, जानें आसान फ्रूट फेशियल तरीका

Fruit Facial At Home: फ्रूट फेशियल हर स्किन टाइप के लिए फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें किसी तरह के केमिकल्स नहीं होते। अलग-अलग फलों को मिलाकर उसमें शहद और विटामिन-ई कैप्सूल डालें और इस तैयार पेस्ट से चेहरे पर हल्के हाथों से अच्छी तरह मसाज करें, जिससे स्किन में नैचुरल ग्लो आए

अपडेटेड Mar 28, 2026 पर 9:19 AM
Story continues below Advertisement
Fruit Facial At Home:  इस पेस्ट से चेहरे पर 15–20 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। 

खूबसूरत और दमकती त्वचा पाने की चाह हर महिला की होती है, जिसके लिए अक्सर पार्लर का सहारा लिया जाता है। खासकर फ्रूट फेशियल को लेकर महिलाओं में काफी क्रेज देखने को मिलता है, क्योंकि इसे नेचुरल और स्किन-फ्रेंडली माना जाता है। फलों से तैयार यह फेशियल न केवल त्वचा को पोषण देता है, बल्कि चेहरे पर ताजगी और हल्का-सा नैचुरल ग्लो भी लाता है। यही वजह है कि अलग-अलग स्किन टाइप की महिलाएं इसे बिना ज्यादा सोच-समझ के अपनाती हैं। लेकिन अब बार-बार पार्लर जाने की जरूरत नहीं है। थोड़ी सी जानकारी और सही तरीके से आप घर पर ही इस फेशियल को कर सकती हैं और अपनी त्वचा को हेल्दी व चमकदार बना सकती हैं।

किन फलों का करें इस्तेमाल?

इस फेशियल के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। गर्मियों में आसानी से मिलने वाले पपीता, अंगूर, केला और कीवी जैसे फलों को लें। इन्हें अच्छे से मैश करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर इसे और भी पौष्टिक बना सकते हैं।


बस दो स्टेप में पाएं नेचुरल ग्लो

अब इस मिश्रण में एक विटामिन-ई कैप्सूल मिलाएं। आपका नेचुरल फेशियल पेस्ट तैयार है। इस पेस्ट से चेहरे पर 15–20 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। माथे से लेकर गर्दन तक अच्छी तरह मसाज करने के बाद चेहरे को धो लें और फिर इसी पेस्ट को 10 मिनट के लिए फेस पैक की तरह लगा रहने दें।

15 दिन में एक बार करें यह रूटीन

जब फेस पैक सूख जाए, तो ठंडे पानी से चेहरा साफ करें। इसके बाद टोनर और मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें। अगर आप हर 15 दिन में यह रूटीन अपनाती हैं, तो आपकी त्वचा में कसाव और प्राकृतिक चमक साफ नजर आएगी।

बिना साइड इफेक्ट के दमकती त्वचा

इस फ्रूट फेशियल की सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी तरह के केमिकल्स नहीं होते। इसलिए यह स्किन को नुकसान नहीं पहुंचाता। तैलीय, ड्राई या सेंसिटिव—हर तरह की त्वचा के लिए यह सुरक्षित है। हालांकि, इस्तेमाल से पहले एक छोटा सा पैच टेस्ट जरूर कर लें, ताकि आपकी त्वचा पूरी तरह से सुरक्षित रहे।

आपके एरिया में PNG है या नहीं? 2 मिनट में ऐसे करें चेक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।