खर्राटे आजकल घरों में आम समस्या बन चुके हैं और ये सिर्फ मजाक की बात नहीं है। खर्राटे लेने वाले की नींद तो प्रभावित होती ही है, साथ सोने वालों की भी रात भर चैन की नींद उड़ जाती है। लगातार ये समस्या बनी रहे तो व्यक्ति थकान, सिरदर्द और दिनभर सुस्ती महसूस कर सकता है। होम्योपैथ डॉक्टर चंद्रदेव का कहना है कि अगर इसे अनदेखा किया जाए तो लंबी अवधि में सांस लेने में भी खतरा पैदा हो सकता है। लेकिन अच्छी खबर ये है कि इसे नियंत्रित करना बिल्कुल मुश्किल नहीं है।
कुछ आसान और घरेलू नुस्खे अपनाकर खर्राटों की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। करवट बदलकर सोना, भाप लेना या भुनी लौंग का इस्तेमाल जैसे सरल उपाय न केवल खर्राटों को रोकते हैं, बल्कि रात भर चैन की नींद दिलाने में भी मददगार साबित होते हैं।
खर्राटे दूर करने के आसान घरेलू नुस्खे
होम्योपैथ प्रैक्टिस के मुताबिक खर्राटे को दूर करना बहुत आसान है। इसके लिए बस कुछ सरल आदतें अपनानी होती हैं:
खर्राटे कई कारणों से होते हैं:
खर्राटों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। लगातार खर्राटे लेना न केवल नींद में बाधा डालता है बल्कि लंबी अवधि में सांस की गंभीर समस्याओं का कारण भी बन सकता है। इसलिए घरेलू उपायों और सावधानियों को अपनाना जरूरी है।