भारीपन, गैस, कब्ज सब खत्म! सुबह-शाम पिएं घर की बनी एक कप ये नेचुरल चाय
कुछ हर्बल चाय (herbal tea) पेट की परत (stomach lining) को आराम पहुंचाने, गैस और पेट फूलने जैसी प्रॉब्लम को कम करने में मदद कर सकती हैं। इनमें मौजूद नेचुरल इंग्रीडिएंट पाचन प्रक्रिया (digestion) को बेहतर बनाने और भोजन को आसानी से पचाने में सहायक माने जाते हैं। अगर आपको अक्सर अपच या पेट से जुड़ी हल्की परेशानियां रहती हैं, तो डॉक्टर की सलाह के साथ इन हर्बल चाय को अपनी दिनचर्या में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।
यदि आपको अक्सर गैस, अपच (indigestion), पेट फूलने या पेट में भारीपन की शिकायत रहती है, तो कुछ हर्बल चाय (herbal tea) राहत दिलाने में मदद कर सकती हैं। इनमें मौजूद प्राकृतिक गुण डाइजेस्टिव सिस्टम (Digestive system) को आराम देने और पेट की अंदरूनी लेयर की सेफ करने में सहायक माने जाते हैं। पेट की सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं ये हर्बल चाय:
Chamomile tea (गुलदाउदी की चाय)
स्ट्रेस और चिंता का असर सिर्फ दिमाग पर ही नहीं, बल्कि पेट पर भी पड़ता है। कई लोगों में स्ट्रेस की वजह से गैस, अपच (indigestion) और पेट दर्द की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में कैमोमाइल की चाय (chamomile tea) शरीर और दिमाग दोनों को आराम देने में मदद कर सकती है। यह नींद बेहतर करने और स्ट्रेस कम करने में भी सहायक हो सकती है। इसे बनाने के लिए 5–7 ग्राम सूखे कैमोमाइल फूलों (chamomile flowers) को 250–300 मिलीलीटर उबलते पानी में कुछ मिनट तक भिगोकर पिएं। यह उन लोगों के लिए अच्छी मानी जाती है, जिनकी पेट (stomach) की परेशानी स्ट्रेस से जुड़ी होती है।
Red Date Tea (लाल खजूर की चाय)
अगर आपको भूख कम लगती है, पेट में ठंडापन महसूस होता है या बार-बार पेट फूलने की समस्या रहती है, तो लाल खजूर की चाय (Red Date Tea) मददगार हो सकती है। ट्रेडिशनल तरीके में इसे पाचन तंत्र (digestive system) को मजबूत करने और पेट को बैलेंस रखने वाला माना जाता है। इसे बनाने के लिए 5–7 सूखे लाल खजूर को धोकर 300–500 मिलीलीटर पानी में 10–15 मिनट तक उबालें। चाहें तो इसमें अदरक के 2–3 टुकड़े भी मिला सकते हैं। इसे दिन में 1–2 बार भोजन के साथ या बाद में पिया जा सकता है।
हालांकि, डायबिटीज (diabetes), मोटापे (obesity) या ब्लड शुगर कंट्रोल (blood sugar) करने वाले लोगों को इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
ginger tea (अदरक की चाय)
अगर आपको गैस, अपच, मतली या पेट में भारीपन की शिकायत रहती है, तो अदरक की चाय (ginger tea) फायदेमंद हो सकती है। ट्रेडिशनल इलाज में अदरक को पेट को गर्म रखने, पाचन सुधारने और पेट दर्द से राहत देने वाली जड़ी-बूटी माना जाता है। कुछ शोध बताते हैं कि अदरक भोजन को आसानी से डाइजेशन (digestion) और पेट फूलने की समस्या (bloating) कम करने में मदद कर सकता है। इसे बनाने के लिए 200–250 मिलीलीटर गर्म पानी में अदरक के 3–5 ताजे टुकड़े 10 मिनट तक भिगो दें। चाहें तो थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं। इसे दिन में 1–2 बार पिया जा सकता है।
Licorice tea (मुलेठी की चाय)
मुलेठी की चाय (Licorice tea) पेट की अंदरूनी लेयर की प्रोटेक्ट करने और अल्सर (ulcer) से जुड़ी परेशानी में राहत पहुंचाने में मदद कर सकती है। कुछ रिसर्च में पाया गया है कि इसमें मौजूद तत्व गैस्ट्रिक म्यूकोसा (gastric mucosa) को प्रोटेक्ट करने में सहायक हो सकते हैं। इसे बनाने के लिए 2–5 ग्राम सूखी मुलेठी की जड़ को 250–300 मिलीलीटर पानी में 5–10 मिनट तक उबालें और फिर छानकर पी लें।
हालांकि, हाई ब्लड प्रेशर (high blood pressure), किडनी की बीमारी (kidney disease), हार्ट फेलियर या शरीर में सूजन (bodily swelling) की समस्या वाले लोगों को डॉक्टर की सलाह के बिना इसका लंबे समय तक सेवन नहीं करना चाहिए।
Turmeric Tea (हल्दी की चाय)
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन (Curcumin) अपने सूजनरोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाता है। यह पेट की सूजन (stomach inflammation) कम करने और अपच के कुछ सिम्प्टम में राहत देने में मदद कर सकता है। एक चम्मच हल्दी पाउडर या ताजी हल्दी के कुछ टुकड़ों को गर्म पानी में लगभग 10 मिनट तक भिगोकर चाय तैयार की जा सकती है। स्वाद के लिए थोड़ा शहद भी मिलाया जा सकता है।
अगर आप खून पतला (blood-thinning) करने वाली दवाएं ले रहे हैं, तो हल्दी का रेगुलर या ज्यादा मात्रा में सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
इन चाय का सेवन कम करें
अगर आपका पेट सेंसेटिव है, तो कुछ तरह की चाय परेशानी बढ़ा सकती हैं। खाली पेट तेज हरी (green) या काली चाय (black tea) पीने से उसमें मौजूद कैफीन (caffeine) और टैनिन (tannins) की वजह से पेट में जलन या बेचैनी हो सकती है। जिन लोगों को एसिड रिफ्लक्स (GERD) की समस्या है, उन्हें पुदीने की चाय (peppermint tea) से बचना चाहिए क्योंकि इससे रिफ्लक्स बढ़ सकता है।
इसके अलावा, वजन घटाने वाली चाय या बिना जानकारी वाले हर्बल प्रोडक्ट्स का सेवन करने से बचें। बहुत गर्म चाय पीने की बजाय उसे थोड़ा ठंडा करके पिएं। वहीं, अगर ठंडे ड्रिंक पीने के बाद पेट फूलना या दर्द बढ़ता है, तो उनका सेवन भी कम करना बेहतर रहेगा।