Holi 2026 Party drink ideas: होली की मस्ती के बीच घर का बना ये ड्रिंक कर देगा एकदम तरोताजा, जानें गुड़ का शरबत बनाने की आसान रेसिपी

Holi 2026 Party drink ideas: होली का त्योहार मस्ती, म्यूजिक और डांस के साथ-साथ लजीज और जायकों के लिए भी जाना जाता है। इस साल होली की पार्टी में खाने की चीजों के अलावा ये ड्रिंक सर्व कर मजा दोगुना कर सकते हैं। आइए जानें इस रिफ्रेशिंग ड्रिंक को बनाने की आसान रेसिपी

अपडेटेड Feb 26, 2026 पर 11:55 AM
Story continues below Advertisement
गुड़ का शरबत विशुद्ध देसी ड्रिंक आपकी होली पार्टी को रिफ्रेंशिंग ट्विस्ट दे सकता है।

Holi 2026 Party drink ideas: होली का त्योहार आने वाला है और इसी के साथ घरों में होली पार्टी में सर्व की जाने वाली लजीज चीजों का मेन्यू भी तैयार हो गया है। पार्टी में होली की शान गुझिया और ठंडाई के अलावा भी तो कई चीजें सर्व की जा सकती हैं। इनमें से कुछ चीजें तो ऐसी हैं, जिन्हें बनाने में न तो बहुत महनत है और ज्यादा चीजों की जरूरत है। सबसे खास बात तो ये है कि ये रिफ्रेंशिंग होने के साथ-साथ हेल्दी भी हैं। ऐसी ही एक ड्रिंक है गुड़ का शरबत। ये विशुद्ध देसी ड्रिंक आपकी होली पार्टी को रिफ्रेंशिंग ट्विस्ट दे सकता है। इसे बनाना बहुत आसान है और बच जाए, तो गर्मियों में भी काम आ सकता है। आइए नोट करते हैं इसकी आसान रेसिपी, जो आरती मदान के फेसबुक पर काफी पसंद किया जा रहा है।

हेल्दी गुड़ का शरबत

सामग्री

  • 400 ग्राम गुड़
  • 1 लीटर पानी
  • 1.5 कप पुदीने के पत्ते
  • 2 बड़े चम्मच सौंफ
  • 1 छोटा चम्मच अदरक पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच चाट मसाला
  • 2 बड़े चम्मच जीरा पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच काला नमक
  • 1 छोटा चम्मच रेगुलर नमक
  • 1 छोटा चम्मच मीठी तुलसी के बीज/सब्जा के बीज 1 कप पानी के साथ
  • आइस क्यूब्स
  • नींबू के स्लाइस

बनाने का तरीका

एक पैन में पानी के साथ ताजा पुदीने के पत्ते और सौंफ डालें। अब उन्हें मीडियम आंच पर 2-3 मिनट तक पकने दें। पानी का रंग बदल जाएगा और वह हल्का हरा हो जाएगा। इसे छान लें और एक बार फिर उसी पैन में डाल दें। अब कटा हुआ गुड़ डालें और मीडियम आंच पर 12-15 मिनट तक उबलने दें।


इसमें सभी मसाले अदरक पाउडर, काली मिर्च पाउडर, इलायची पाउडर, चाट मसाला, जीरा पाउडर, काला नमक और रेगुलर नमक डालें। अब मीडियम आंच पर 5 मिनट और पकाएं। आपका गुड़ का सिरप तैयार है। इसे पूरी तरह ठंडा होने दें और फिर इसे एक साफ, सूखी बोतल में डालकर फ्रिज में रख दें। इसे आप एक महीने तक स्टोर कर सकते हैं।

इस तरह करें सर्व

एक कटोरे में सब्जा के बीज को पानी डाल कर 10 मिनट के लिए रख दें। यह फूल जाएगा और आकार दोगुना हो जाएगा।

गुड़ का शरबत बनाने के लिए एक गिलास में बर्फ के टुकड़े, नींबू के टुकड़े, दो चम्मच सब्जा के बीज और 4 बड़े चम्मच गुड़ का सिरप डालें। अब ठंडा पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएं। गुड़ का शरबत तैयार है, तुरंत सर्व करें।

Holi 2026 Tasty Kachori Recipe: इस होली दाल कचौड़ी की ये रेसिपी नहीं बनाई तो पछताएंगी आप, जानें इसकी ये आसान रेसिपी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।