Holi 2026 Recipes: फाल्गुन का महीना शुरू होने के साथ ही हर तरफ होली के त्योहार की तैयारियों शुरू हो जाती हैं। हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक होली, बुराई पर अच्छाई की जीत, आपसी भाईचारे और रंगों में सराबोर होने का पर्व है। होली का पर्व हर साल चैत्र मास की प्रतिपदा को मनाया जाता है। इससे एक रात पहले फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन का पारंपरिक अनुष्ठान किया जाता है। इस साल होलिका दहन 3 मार्च को किया जाएगा, जबकि होली का पर्व 4 मार्च को मनाया जाएगा।
ये त्योहार रंग, मस्ती और भाईचारे के साथ-साथ जायकों का भी उत्सव है। होली में पहले घरों में कई तरह के पापड़, चिप्स और दालमोठ, कुरकुरे नमकीन आदि बनते थे। अब भी कई घरों में बनते हैं, लेकिन अब तेज रफ्तार जिंदगी में बहुत चीजें चलन से बाहर होती जा रही हैं। लेकिन अब भी कुछ पारंपरिक पकवान ऐसे हैं, जो होली के त्योहार में जरूर बनाए जाते हैं। आइए जानें ऐसी ही 5 रिसिपी के बारे में।
ठंडाई : होली वाले दिन घरों में ठंडाई जरूर बनती है। आप चाहें तो बड़ी आसानी से घर में ठंडाई बना सकते हैं। अगर मन न हो तो मार्केट में बनी बनाई या फिर इंस्टेंट ठंडाई भी मिलती है। इसे दूध में घोलकर पी सकते हैं।
गुजिया : होली के मौके पर गुजिया बनाना तो जैसे परंपरा का हिस्सा है। ये स्वीट डिश ऐसी है जिसमें काफी वैरायटी भी देखने को मिलती है। जैसे मावा गुजिया, गुलकंद गुजिया, इसके अलावा तंदूर वाली गुजिया भी बना सकते हैं।
मालपुआ : घर आए मेहमानों का मुंह मीठा कराने के लिए आप मालपुआ भी बना सकते हैं। यह बहुत ही लजीज डिश है, मैदा, दूध मलाई और ड्राइफ्रूट्स से मिलकर बना ये डिश स्वाद में जबरदस्त होता है।
दाल कचौड़ी : होली के दिन अगर आप मेहमानों के लिए कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो दाल कचौड़ी एक बढ़िया विकल्प होगा। मूंग की दाल और खास मसालों से तैयार होने वाली यह कचौड़ी बेहद स्वादिष्ट और खस्ता होती है।