Holi 2026 Special Recipes: आ रहा है रंगों पर पर्व होली, इन 3 डिशेज के बिना फीका लगता है होली का जायका

Holi 2026 Special Recipes: होली का पर्व रंगों धूम, मस्ती और ठिठोली के साथ ही लजीज पकवानों के लिए भी जाना जाता है। इस मौके पर हर घर में कुछ न कुछ ऐसी चीज जरूर बनती है, जिनके बिना त्योहार का जायका फीका लगता है। आइए आज इनमें से तीन चीजों के बारे में जानें

अपडेटेड Feb 19, 2026 पर 9:31 PM
Story continues below Advertisement
इस साल होलिका दहन 03 मार्च को किया जाएगा और 4 मार्च को रंगों वाली होली मनाई जाएगी।

Holi 2026 Special Recipes: रंगों का त्योहार होली मस्ती और ठिठोली के साथ ही लजीज पकवानों के लिए भी जाना जाता है। होली का त्योहार पास आते ही लोग इन चीजों की तैयारियां करना शुरू कर देते हैं। रंगों की मस्ती के बीच इन जायकों की खुशबू त्योहार के मजे को दोगुना कर देती है। होली का पर्व चैत्र मास की प्रतिपदा को मनाया जाता है। ये हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। पंचांग के अनुसार, इस साल होलिका दहन 03 मार्च को किया जाएगा और 4 मार्च को रंगों वाली होली मनाई जाएगी। हम भारतीयों के लिए होली सिर्फ रंगों का त्यौहार ही नहीं है बल्कि पकवानों का पर्व भी है। आज यहां हम होली की खासियत माने जाने वाले तीन लजीज जायकों के बारे में बता रहे हैं।

होली पर बनाने वाली खास डिशेज

गुझिया- गुझिया के बिना होली का पर्व अधूरा है। भारतीय घरों में होली के पहले से ही गुझिया बनना शुरू हो जाती है।

कैसे बनाएं- ड्राई फ्रूट्स, खोया, चीनी और सूजी की फीलिंग को मोल्ड में भरकर या हाथ से गुझिया का आकार देकर इसे तेल में डीप फ्राई किया जाता है। कुछ जगह पर इसे चाशनी में डूबोकर भी बनाया जाता है।

दही बड़े- दही बड़े का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है। होली पर खासकर दही बड़े बनाए जाते हैं।

कैसे बनाएं- उड़द की दाल को भिगोकर और फिर इसे पीस कर इसमें मसाले एड करके इन्हें डीप फ्राई किया जाता है। इसके बाद दही या छाछ में डूबोया जाता है।


गुलाब जामुन- भारतीय घरों में त्यौहार और पार्टी में गुलाब जामुन की खास जगह होती है। होली में बच्चों से लेकर बड़े भी इसे बड़े चाव से इसे खाते हैं।

कैसे बनाएं- गुलाब जामुन बनाने के लिए आपको, खोया, मैदा, चीनी और इलायची पाउडर की सामग्री चाहिए। खोए से राउंड शेप के बॉल बनाकर तेल में डीप फ्राई करके चाशनी में डूबोकर इन्हें बनाया जाता है।

बेडशीट बार-बार हिलती है? इस आसान तरीका से हमेशा टाइट रहेगी!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।