कई बार हम सोचते हैं कि होटल में बिछी चादर इतनी परफेक्ट और टाइट क्यों रहती है, जबकि अपने घर पर रात भर सोने के बाद ही चादर गद्दे से हिल जाती है और सिलवटें पड़ जाती हैं। घर में अक्सर बेड को ठीक करना एक चुनौती बन जाता है, खासकर जब गद्दे बड़े हों या हेडबोर्ड हो। होटल जैसी टाइट और कसी हुई बेडशीट सिर्फ अच्छी टेक्निक अपनाने से ही संभव है। अगर आप भी रोज सुबह बेड को सेट करने में समय गंवाते हैं, तो अब परेशानी खत्म हो सकती है। सही तरीके से चादर फैलाना, कोनों में गांठ लगाना और गद्दे के नीचे टाइट करना आपकी चादर को लंबा समय तक टाइट और सिलवटों से मुक्त बनाए रखेगा।
इसके अलावा हेडबोर्ड वाले बेड या मुश्किल आकार वाले गद्दों के लिए आसान ट्रिक्स भी हैं, जो आपकी मेहनत को मिनटों में कम कर देंगी और बेड हमेशा होटल जैसी दिखेगी। इस तकनीक से न सिर्फ समय की बचत होती है, बल्कि बेड पर रुकने वाला हर व्यक्ति इसे देखकर प्रभावित होगा।
Step 1: चादर को सही ढंग से फैलाएं
सबसे पहले बेडशीट को बेड पर फैलाकर देखें कि चारों तरफ समान रूप से लटकी हो। यह बेसिक सेटअप है, जो बाकी स्टेप्स में मदद करेगा।
Step 2: कोनों में गांठ लगाएं
एक कोने को उठाकर गांठ बनाएं और गद्दे के नीचे दबा दें। इसी तरह दूसरे कोने को भी टाइट करके गद्दे के अंदर सेट करें।
Step 3: बाकी कोनों को खींचकर टाइट करें
बचे हुए दो कोनों को खींचकर अच्छी तरह टाइट करें और गद्दे के अंदर दबा दें। जितना टाइट रहेगा, बेडशीट उतनी ही परफेक्ट दिखेगी।
अगर चादर में सिलवटें हों या ढीली लगे, तो अंदर दबाई गई गांठों को फिर से अंदर घुसाकर टाइट करें।
Step 5: हेडबोर्ड वाले बेड के लिए ट्रिक
अगर हेडबोर्ड के कारण गद्दा उठाना मुश्किल हो, तो पुरानी कंघी, स्पेचुला या कलछी से चादर को अंदर की ओर घुसा दें। इससे काम आसान होगा और बेड हमेशा टाइट रहेगा।
इस तरीके से आपकी बेडशीट हर समय होटल जैसी कसी हुई और सिलवटों से मुक्त दिखेगी।