Holi Gujhiya Making Tips: होली का त्योहार पास आते ही घरों में गुझिया बनाने की तैयारियां भी शुरू हो जाती हैं। ये त्योहार गुझिया की मिठास के बिना अधूरा भी तो लगता है। उत्तर भारत के ज्यादातर घरों में होली में गुझिया बनाना एक नियम जैसा है। लेकिन ये मिठास काफी मेहनत भी मांगती है। इसी वजह से काफी लोग घर पर इसे बनाने ये बचते हैं और बाजार से दोगुने या तीन गुने दाम देकर खरीद लाते हैं।
होली के इस बेहद खास पकवान को बनाने में कई लेवेल की तैयार की जाती है। पहले आटा गूंथना, भरावन तैयार करना, आकार देना और फिर सही तरीके से तलना - पूरी प्रक्रिया में बहुत समय लग जाता है। तलते समय अगर ये छोटी सी चूक से फट जाए, तो पूरी मेहनत बेकार हो जाती है। होली पर घर की बनी गुझिया खाने में यहां बताए कुछ आसान ट्रिक आपके काम आ सकते हैं। इसके लिए आपको इन दो चीजों की जरूरत होगी। इसकी मदद से आप एक बार में आराम से 7 गुझिया तक बना सकते हैं।
एक बार में बनेंगी ढेरों गुझिया
बिना मशीन के गुझिया पर डिजाइन बनाएं