Holi Skin Care Routine: होली भारत के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। ये पर्व रंगों की मस्ती, टेस्टी और मजेदार डिशेज के साथ म्यूजिक और डांस से भरपूर है। लोग एक-दूसरे पर रंग डालते हैं और गले मिलकर शुभकामनाएं देते हैं। लेकिन इस त्योहार की जान यानी रंग बहुत से लोगों के डर का कारण होते हैं। इनसे स्किन पर बहुत बुरा असर पड़ता है। त्योहार खत्म होने के बाद भी रूखापन, खुजली और रंग के दाग लंबे समय तक रह सकते हैं।
अगर आपको होली पसंद है लेकिन आप अपनी स्किन पर इसके असर को लेकर परेशान हैं, तो परेशान न हों। सही स्किनकेयर रूटीन से, आप बिना किसी चिंता के रंगों की हर फुहार का मजा ले सकते हैं। तो आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप भी जमकर इस त्यौहार का आनंद उठा सकेंगे। होली खेलने से पहले और खेलने के बाद आपको कौन से टिप्स अपनाने चाहिए चलिए उनके बारे में आपको बताते हैं।
होली से पहले स्किनकेयर रिचुअल
तेल लगाए : रंग खेलने के लिए बाहर निकलने से पहले, अपनी स्किन पर नारियल, बादाम या तिल के तेल की अच्छी परत लगाएं। ये एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाते हैं। इससे रंग आपकी स्किन पर ज्यादा नहीं चिपकते और होली के बाद सफाई करना आसान हो जाता है।
खुद को और स्किन को हाइड्रेट रखें : ड्राई स्किन ज्यादा रंग सोखती है। अपनी त्वचा को गाढ़े बॉडी बटर या घी वाले मॉइस्चराइजर से अच्छी तरह मॉइस्चराइज करें। कोहनी, घुटनों और पैरों पर ज्यादा ध्यान दें।
होंठों का भी रखें ध्यान : आपके होंठों को भी देखभाल की जरूरत होती है। उन्हें मुलायम रखने और दाग-धब्बों से बचाने के लिए घी की एक मोटी परत या लिप बाम लगाएं।
बालों को बांध लें : बाल भी आपकी स्किन की तरह रंगों से रूखे हो सकते हैं। इन्हें बचाने के लिए अपने स्कैल्प पर गर्म तेल से मसाज करें। ज्यादा धूप से बचने के लिए अपने बालों को चोटी या बन में बांध लें।
होली के बाद ये 5 स्किनकेयर टिप्स
सबसे पहले ऑयल क्लींजिंग : साबुन इस्तेमाल करने से पहले, अपनी स्किन पर नारियल या बादाम का तेल लगाएं। इससे ज्यादा रगड़े बिना नैचुरली रंग हटाने में मदद मिलती है।
जेंटल फेस वॉश का इस्तेमाल करें : एलोवेरा या चंदन वाला माइल्ड क्लीजर स्किन को आराम देने में मदद कर सकता है। अल्कोहल या हार्ड केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से बचें।
स्किन को धीरे-धीरे एक्सफोलिएट करें : एक या दो दिन बाद, बचे हुए रंगों को हटाने के लिए जेंटल एक्सफोलिएटर का इस्तेमाल करें। बेसन और दही वाला घर का बना स्क्रब कमाल का काम करता है।
हाइड्रेट और मरम्मत करें : त्वचा हाइड्रेशन स्तर सही करने के लिए मॉइस्चराइजर, बॉडी बटर या एलोवेरा जेल की एक मोटी लेयर लगाएं।
अपने बालों को न भूलें : अपने बालों को माइल्ड हर्बल शैम्पू से धोएं और चमक और लचक वापस लाने के लिए डीप-कंडीशनिंग हेयर मास्क लगाएं।