Holi Special Thandai Recipe: इस होली पर सर्व करें घर पर बनी बिना भांग की ठंडाई, बस 10 मिनट में हो जाएगी तैयार

Holi Special Thandai Recipe: होली का त्योहार कुछ चीजों के बिना अधूरा लगता है। इसमें से एक है ठंडाई, जो लगभग हर दूसरे घर में बनाई जाती है। लेकिन इसे बनाने की लंबी प्रक्रिया से लोग काफी परेशान हो जाते हैं। तो चलिए आज जानतें झटपट ठंडाई बनाने का ये आसान तरीका

अपडेटेड Feb 21, 2026 पर 2:21 PM
Story continues below Advertisement
ठंडाई भांग और बिना भांग, दोनों तरह से बनाई जाती है।

Holi Special Thandai Recipe: होली का त्योहार सिर्फ रंग खेलने का पर्व नहीं है। ये जायकों और रिश्तों का भी संगम है। इस पर्व पर भारतीय घरों में कुछ चीजों पारंपरिक रूप से बनाई जाती हैं। इन्ही में से एक है ठंडाई। होली पर ठंडई न हो तो मजा अधूरा सा रहता है। ठंडाई भांग और बिना भांग, दोनों तरह से बनाई जाती है। इसकी पारंपरिक रेसिपी थोड़ी जटिल और मुश्किल है। मार्केट में आजकल रेडीमेड ठंडाई पाउडर मिलने लगा है, लेकिन आप चाहें तो इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। आज जो रेसिपी हम बताने जा रहे हैं, इसकी मदद से 10 मिनट में ठंडाई तैयार की जा सकती है। तो चलिए जानते हैं कैसे झटपट आप ठंडाई बनाएं, वह भी बेहद आसान तरीके से।

इंस्टेंट ठंडाई पाउडर बनाने के लिए सामग्री

तैयारी का समय : 10 मिनट

सामग्री-

  • 1 कप बादाम
  • 1 कप पिस्ता
  • 1 कप काजू
  • ½ कप खरबूजे के बीज
  • ¼ कप खसखस
  • ¼ कप सौंफ के बीज
  • ¼ कप इलायची पाउडर
  • ¼ कप काली मिर्च
  • ¼ कप सूखी गुलाब की पंखुड़ियां
  • ½ कप चीनी
  • 4 कप मिल्क पाउडर
  • 4 कप पिसी हुई चीनी


ठंडाई बनाने की विधि

एक बाउल में काजू, पिस्ता, बादाम,खरबूजे के बीज, हरी इलायची, काली मिर्च, खसखस या पोस्तादाना, सौंफ, सूखी गुलाब की पंखुड़ियां को डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब इसमें आधा कप चीनी भी डाल दें। इसे मिक्सी में पीसने से पहले आधा घंटा फ्रिज में रख दें ताकि पीसते वक्त ये ड्राई फ्रूट अपना तेल न छोड़ें और ड्राई बने रहें। अब इस मिश्रण को मिक्सी में डालकर पाउडर की तरह पीस लें। अब एक बाउल में आधा कप ठंडाई पाउडर लें। इसमें आधा कप मिल्क पाउडर और आधा कप पिसी हुई चीनी डालकर एक बार फिर से मिक्सी में डालें और पीस लें। इससे बारीक ठंडाई पाउडर बनकर तैयार हो जाएगा। अब आप एक गिलास में 1 से 2 चम्मच ठंडाई पाउडर डालें। इसमें ठंडा पानी और आइस क्यूब डालकर पीने का मजा लें। ठंडाई पाउडर को किसी टाइट कंटेनर में डालकर फ्रिज में रख सकते हैं। होली पर जब मेहमान घर पर आएं तो उन्हें भी ये ठंडाई जरूर पिलाएं।

Holi 2026 Recipes: इस होली जरूर ट्राई करें ये 5 ट्रेडिशनल रेसिपी, इनके बिना अधूरी है होली की ठिठोली

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।