पूड़ी-पकौड़े, समोसे या कोई भी तली-भुनी चीज बनाने के बाद कड़ाही का काला पड़ जाना आम बात है। तेज आंच और खौलते तेल की वजह से उसके तले पर जले हुए तेल की मोटी परत जम जाती है। शुरुआत में ये दाग हल्के दिखते हैं, लेकिन धीरे-धीरे इतने गहरे हो जाते हैं कि सामान्य सफाई से हटते ही नहीं। कई बार लोग डिटर्जेंट और स्क्रबर से काफी देर तक रगड़ते हैं, फिर भी मनचाही चमक वापस नहीं आती। कड़ाही बदरंग और पुरानी सी नजर आने लगती है। ऐसे में उसे साफ करना किसी सिरदर्द से कम नहीं लगता।
लेकिन अब आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। एक आसान और असरदार घरेलू ट्रिक की मदद से आप अपनी काली पड़ चुकी कड़ाही को सिर्फ 5 मिनट में फिर से लगभग नई जैसी चमका सकते हैं।
घंटों रगड़ो, फिर भी नहीं आती चमक
कई बार लोग स्क्रबर लेकर इतनी जोर से कड़ाही साफ करते हैं कि हाथ तक दर्द करने लगते हैं, लेकिन कालापन जस का तस बना रहता है। कड़ाही बदरंग दिखने लगती है और रसोई की खूबसूरती भी फीकी पड़ जाती है।
अगर आपकी कड़ाही भी काली होकर पुरानी जैसी लगने लगी है, तो चिंता छोड़ दीजिए। एक आसान और असरदार घरेलू उपाय से आप इसे कुछ ही मिनटों में फिर से चमका सकते हैं।