Banana: दो दिन में काला पड़ने वाला केला अब रहेगा चमकदार पीला, ट्राय करें ये तरीका!

केला (Banana) एक ऐसा फल है जो हर मौसम में आसानी से मिल जाता है और इसे खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। यह स्वाद में मीठा होता है और झटपट एनर्जी देने के लिए जाना जाता है। इसलिए बच्चे-बड़े सभी इसे बड़े चाव से खाते हैं और हेल्दी भी रहते हैं

अपडेटेड Jun 19, 2025 पर 10:54 AM
Story continues below Advertisement
Tips to Keep Banana Fresh: ज्यादा पके केले को छीलकर टुकड़े कर लें और फ्रीजर बैग में बंद करके फ्रीज कर दें।

केला एक ऐसा फल है जो हर मौसम, हर घर और हर उम्र के लोगों की पसंद होता है। ये सस्ता, मीठा और मिनटों में पेट भरने वाला सुपरफूड है। बच्चे हों या बड़े, ऑफिस जाने वालों का ब्रेकफास्ट हो या जिम करने वालों का स्नैक — केला हर जगह फिट बैठता है। लेकिन इसके साथ एक परेशानी भी जुड़ी रहती है, जो सभी को परेशान करती है केला जल्दी पककर काला पड़ जाता है। अक्सर लोग कुछ केले खरीदते हैं और सोचते हैं कि हफ्ता भर चलेगा, लेकिन दो-तीन दिन में ही काले धब्बे आ जाते हैं और केले सड़ने लगते हैं।

फिर या तो उसे फेंकना पड़ता है या जबरन खाना पड़ता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। कुछ आसान और काम के घरेलू टिप्स से आप केले को ज्यादा दिन तक ताजा रख सकते हैं और बर्बादी से बच सकते हैं।

केले को ज्यादा दिन तक ताजा कैसे रखें?


1. डंठल को प्लास्टिक से लपेट दें

केले के डंठल से एथिलीन गैस निकलती है, जो पकने की रफ्तार बढ़ाती है। डंठल पर प्लास्टिक रैप लपेट देने से ये गैस ज्यादा नहीं निकल पाती और केला देर से पकता है।

2. केले को लटकाकर रखें

अगर आप केले को टेबल पर रखते हैं तो वो नीचे से दबकर जल्दी सड़ जाता है। इसलिए इसे टांग कर रखें। इससे केला चारों तरफ से हवा खाता है और ज्यादा दिन चलता है।

3. दूसरे फलों से दूर रखें

केले को सेब, नाशपाती या एवोकाडो जैसे फलों के पास मत रखें। ये भी एथिलीन गैस छोड़ते हैं और केला जल्दी पक जाता है। अलग-अलग रखने से केला लंबे वक्त तक पीला और ताजा रहेगा।

कटे हुए केले को जल्दी काला होने से कैसे बचाएं?

नींबू या संतरे का रस लगाएं

अगर आप केले को काट कर खाते हैं तो उस पर थोड़ा सा नींबू या संतरे का रस छिड़क दें। इनमें मौजूद साइट्रिक एसिड केले को जल्दी काला होने से बचाता है।

अनानास का रस या हल्का सिरका

नींबू न हो तो अनानास का रस या थोड़ा पानी में मिलाकर सिरका भी लगा सकते हैं। ये भी अच्छे से केले को फ्रेश रखता है।

अगर केले ज्यादा पक जाएं तो क्या करें?

स्मूदी या आइसक्रीम के लिए फ्रीज करें

ज्यादा पके केले को छीलकर टुकड़े कर लें और फ्रीजर बैग में बंद करके फ्रीज कर दें। जब मन करे, स्मूदी या क्रीमी बनाना आइसक्रीम बना लें।

बेकिंग में करें इस्तेमाल

पके केले बनाना ब्रेड, मफिन या पैनकेक बनाने में बेस्ट रहते हैं। मजे की बात  एक पका केला एक अंडे की जगह काम आ सकता है।

जब केला कम पका हो तो फटाफट कैसे पकाएं?

ओवन का इस्तेमाल करें

अगर केला जल्दी पकाना हो तो ओवन 150°C (300°F) पर गर्म करें। केले को छिलके समेत ओवन में 5-10 मिनट रख दें। छिलका काला हो जाएगा और अंदर से केला मुलायम।

पेपर बैग ट्रिक

केले को पेपर बैग में डाल दें। इसमें उसकी गैस फंस जाती है और केला जल्दी पकता है। अगर बैग में एक सेब भी डाल देंगे तो और तेजी से पक जाएगा।

Gas cylinder: कहीं आपके घर में तो नहीं रखा ‘expire’ गैस सिलेंडर? जानें कैसे करें डेट चेक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।