Credit Cards

Toothbrush: टूथब्रश पर बैठते हैं खतरनाक कीटाणु, जानिए ब्रश को कहां और कैसे रखें

How To Keep Toothbrush In Toilet: ब्रश करना दिन की सबसे जरूरी हेल्थ आदत है, लेकिन क्या हो अगर आपका टूथब्रश ही बीमारी की वजह बन जाए? बाथरूम में रखा ब्रश फ्लश के बैक्टीरिया से गंदा हो सकता है। रिसर्च बताती है कि ये गंदगी आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है और हम बिना जाने हर दिन उसे इस्तेमाल कर रहे हैं

अपडेटेड Jul 15, 2025 पर 1:47 PM
Story continues below Advertisement
How To Keep Toothbrush In Toilet: ब्रश को हमेशा ऊपर की ओर सीधा खड़ा रखें ताकि उसका पानी निकल जाए।

हम दिन की शुरुआत एक काम से जरूर करते हैं—ब्रश करना। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस टूथब्रश से आप मुंह की सफाई करते हैं, वो खुद गंदगी का अड्डा बन सकता है? दरअसल, ज्यादातर लोग अपना ब्रश बाथरूम में रखते हैं और यही आदत आपकी हेल्थ को चुपचाप नुकसान पहुंचा सकती है। फ्लश करने पर बाथरूम की हवा में सूक्ष्म कण और बैक्टीरिया उड़ते हैं, जो आपके ब्रश पर जम सकते हैं। कई बार हम ब्रश को ढक्कन लगाकर या किसी स्टैंड में रख देते हैं, ये सोचकर कि वो सुरक्षित है। लेकिन रिसर्च बताती है कि ये उपाय बैक्टीरिया की ग्रोथ को और बढ़ा सकते हैं।

ऐसे में जरूरी है कि हम ब्रश रखने के तरीके पर भी उतना ही ध्यान दें, जितना उसे इस्तेमाल करने पर देते हैं। वरना हेल्दी स्टार्ट की जगह, आप दिन की शुरुआत बैक्टीरिया के साथ कर रहे होंगे।

फ्लश करने से कितनी दूर तक उड़ते हैं बैक्टीरिया?


डॉक्टर के मुताबिक, जब आप टॉयलेट फ्लश करते हैं, तो उसमें मौजूद बैक्टीरिया और जर्म्स हवा में लगभग 6 फीट ऊपर तक उड़ जाते हैं। ये हवा में तैरते बैक्टीरिया आपके टूथब्रश पर चिपक सकते हैं, खासकर अगर वो टॉयलेट के पास रखा हो।

ब्रश पर हो सकती है 60% तक टॉयलेट की गंदगी!

एक स्टडी में यह भी सामने आया है कि टूथब्रश पर 60% तक फीकल मैटर यानी टॉयलेट की गंदगी पाई गई। सोचिए, अगर उसी ब्रश से आप रोज दांत साफ कर रहे हैं, तो बैक्टीरिया सीधे आपके मुंह के जरिए शरीर में जा रहे हैं।

ढक्कन लगाने से नहीं होता समाधान

बहुत से लोग ब्रश को ढक्कन या कंटेनर में रखकर सुरक्षित मान लेते हैं। लेकिन ऐसा करने से अंदर नमी बनी रहती है। यही नमी बैक्टीरिया को पनपने के लिए आदर्श वातावरण देती है। यानी ढकना कोई समाधान नहीं, बल्कि समस्या को और बढ़ा सकता है।

टूथब्रश रखने के सही तरीके

ब्रश को हमेशा ऊपर की ओर सीधा खड़ा रखें ताकि उसका पानी निकल जाए।

ब्रश ऐसी जगह रखें जहां हवा का आना-जाना हो।

ब्रश को टॉयलेट सीट से कम से कम 6 फीट दूर रखें।

फ्लश करने से पहले टॉयलेट का ढक्कन बंद कर दें।

हर 3-4 महीने में ब्रश बदलें।

नमी वाली बंद जगहों में ब्रश न रखें।

गंदा ब्रश क्या नुकसान पहुंचा सकता है?

ऐसे ब्रश से दांत साफ करने पर गम इंफेक्शन और मसूड़ों से खून आने की समस्या हो सकती है।

इससे कैविटी और दांतों की सड़न बढ़ सकती है।

ब्रश पर फंगस हो तो सांस की दिक्कतें भी हो सकती हैं।

बैक्टीरिया पेट में जाकर इंफेक्शन फैला सकते हैं।

मुंह से बदबू आने की भी शिकायत हो सकती है।

अगर आपका ब्रश किसी और के ब्रश से टच हो जाए, तो इंफेक्शन फैलने का खतरा रहता है।

बारिश में भी लिपस्टिक रहेगी सेट, अपनाएं ये 6 आसान ट्रिक्स और भूल जाएं स्मजिंग की टेंशन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।