Tips & Tricks: 45°C में भी टंकी का पानी रहेगा बर्फ जैसा ठंडा, बस करें ये काम!

Tips & Tricks: गर्मियों में छत पर रखी टंकी का पानी तेजी से गर्म हो जाता है, जिससे नहाने या उपयोग में दिक्कत होती है। लोग अक्सर पानी को बाल्टी में भरकर ठंडा होने का इंतजार करते हैं। लेकिन अब एक आसान तरीका है, जिससे तेज धूप में भी टंकी का पानी ठंडा रखा जा सकता है

अपडेटेड Mar 28, 2026 पर 10:14 AM
Story continues below Advertisement
Tips & Tricks: मार्केट में एंटी-हीट कवर या टंकी के लिए शेड बनवाने जैसे ऑप्शन मौजूद हैं

गर्मियों की तेज धूप का असर सबसे ज्यादा छत पर रखी पानी की टंकियों पर देखने को मिलता है। खासकर प्लास्टिक टंकी कुछ ही घंटों में इतनी गर्म हो जाती है कि उसमें रखा पानी नहाने लायक नहीं रहता। सुबह के समय थोड़ा बहुत राहत मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, पानी का तापमान बढ़ता जाता है। ऐसे में रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना भी मुश्किल हो जाता है। कई घरों में लोग मजबूरी में गुनगुने या गर्म पानी से ही नहाने लगते हैं, जिससे असहजता बढ़ती है। यही वजह है कि लोग अब ऐसे आसान और सस्ते तरीकों की तलाश में रहते हैं, जिससे टंकी का पानी ठंडा रखा जा सके और गर्मी में राहत मिल सके

महंगे उपाय नहीं, अपनाएं देसी जुगाड़

मार्केट में एंटी-हीट कवर या टंकी के लिए शेड बनवाने जैसे ऑप्शन मौजूद हैं, लेकिन हर कोई इन पर खर्च नहीं कर सकता। ऐसे में एक आसान और सस्ता घरेलू तरीका आपकी समस्या हल कर सकता है, जिससे बिना ज्यादा खर्च के पानी ठंडा रखा जा सकता है।


किन चीजों की होगी जरूरत?

इस जुगाड़ को अपनाने के लिए आपको थर्मोकोल शीट, जूट या टाट की बोरी, तार और सेलोटेप जैसी साधारण चीजें चाहिए, जो आसानी से मिल जाती हैं।

टंकी को ऐसे करें कवर

सबसे पहले टंकी के साइज के हिसाब से थर्मोकोल शीट काट लें और इसे चारों तरफ अच्छे से चिपका दें। ध्यान रखें कि शीट ज्यादा मोटी न हो, ताकि आसानी से फिट हो सके। इसके बाद टंकी को जूट की बोरी से ढककर तार से बांध दें, ताकि धूप का असर कम हो।

पानी से मिलेगा कूलिंग इफेक्ट

इस जुगाड़ का असली कमाल तब दिखता है, जब आप रोज सुबह बोरी को हल्का गीला कर देते हैं। गीली बोरी से कूलिंग इफेक्ट पैदा होता है, जिससे टंकी का पानी दिनभर ठंडा बना रहता है।

कम खर्च में शानदार रिजल्ट

अगर आप चाहें तो थर्मोकोल की जगह सफेद फोम शीट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह तरीका खासतौर पर सफेद टंकी पर और ज्यादा असरदार साबित होता है। थोड़ी सी मेहनत से आप गर्मियों में भी ठंडे पानी का मजा ले सकते हैं।

सिर्फ 3 चीजों से चमकेगा चेहरा, जानें आसान फ्रूट फेशियल तरीका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।