ठूंसे हुए कपड़ों से परेशान? इस आसान तरीके से मिनटों में सेट करें अपनी अलमारी

Wardrobe organizing tips: अक्सर अलमारी में कपड़े अस्त-व्यस्त भरे होने के कारण जरूरत के समय सही कपड़ा ढूंढना मुश्किल हो जाता है। लेकिन कुछ आसान टिप्स, सही अरेंजमेंट और स्टोरेज बॉक्स के इस्तेमाल से आप अपनी अलमारी को साफ, सुंदर और व्यवस्थित बना सकते हैं, जिससे कपड़े लंबे समय तक फ्रेश और नए जैसे बने रहते हैं

अपडेटेड Mar 28, 2026 पर 11:42 AM
Story continues below Advertisement
Wardrobe organizing tips: अलमारी में जरूरत से ज्यादा कपड़े ठूंसना सबसे बड़ी गलती है।

हर मौसम में अलमारी को व्यवस्थित रखना आसान काम नहीं होता, खासकर जब कपड़े लगातार बढ़ते रहते हैं। अक्सर लोग जल्दबाजी में कपड़े अलमारी में रख देते हैं, जिससे धीरे-धीरे सब कुछ बिखरा हुआ नजर आने लगता है। इसका असर सिर्फ दिखने पर ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की लाइफ पर भी पड़ता है, क्योंकि सही समय पर सही कपड़ा ढूंढना मुश्किल हो जाता है। कई बार तो पसंदीदा कपड़े सामने होते हुए भी नजर नहीं आते। ऐसे में जरूरी है कि अलमारी को सिर्फ भरने की जगह समझने के बजाय उसे सही तरीके से मैनेज किया जाए।

थोड़ी सी प्लानिंग और कुछ आसान आदतों को अपनाकर आप अपनी अलमारी को न सिर्फ साफ-सुथरा रख सकते हैं, बल्कि उसे इस तरह सेट कर सकते हैं कि हर चीज आसानी से मिल जाए और आपका समय भी बचे।

सबसे पहले करें क्लीनिंग और छंटाई


अलमारी सेट करने का पहला नियम है छंटाई। जो कपड़े आप लंबे समय से नहीं पहन रहे या जो फिट नहीं आते, उन्हें अलग कर दें। इससे जगह खाली होगी और जरूरी कपड़े आसानी से दिखेंगे। बेकार कपड़ों को दान या रीसायकल करना बेहतर विकल्प है।

कैटेगरी बनाएं, काम आसान बनाएं

कपड़ों को अलग-अलग कैटेगरी में रखें—जैसे ऑफिस, कैजुअल, पार्टी और नाइट वियर। रोजाना पहनने वाले कपड़े सामने रखें और कम इस्तेमाल वाले पीछे या ऊपर। इससे हर मौके के लिए कपड़े तुरंत मिल जाएंगे।

फोल्डिंग और हैंगिंग का सही कॉम्बिनेशन

हर कपड़े को हैंगर पर टांगना जरूरी नहीं है। शर्ट, कुर्ते और ब्लेज़र को हैंगर पर रखें, जबकि टी-शर्ट, जींस और पजामे को फोल्ड करके रखें। फाइलिंग स्टाइल में फोल्डिंग करने से कपड़े साफ दिखते हैं और निकालना आसान होता है।

छोटे बॉक्स, बड़ी सुविधा

अलमारी में डिवाइडर या स्टोरेज बॉक्स का इस्तेमाल करें। मोजे, अंडरगारमेंट्स और एक्सेसरीज को अलग-अलग रखें। इससे चीजें बिखरती नहीं हैं और अलमारी हमेशा सजी-संवरी दिखती है।

मौसम के हिसाब से करें सेटिंग

सीजन बदलते ही कपड़ों की जगह भी बदलें। गर्मियों के कपड़े सामने रखें और सर्दियों के कपड़े ऊपर या पीछे। इससे जगह भी बचेगी और जरूरत का सामान जल्दी मिलेगा।

फ्रेशनेस भी है जरूरी

अलमारी में कपड़ों के साथ खुशबू बनाए रखना भी जरूरी है। कपूर, नीम की पत्तियां या लैवेंडर सैशे रखने से बदबू नहीं आती और कीड़े भी दूर रहते हैं। समय-समय पर सफाई और धूप दिखाना भी फायदेमंद है।

ओवरलोड से बचें

अलमारी में जरूरत से ज्यादा कपड़े ठूंसना सबसे बड़ी गलती है। जितनी जगह हो, उतने ही कपड़े रखें और बाकी को अलग स्टोर करें। इससे अलमारी हमेशा साफ और व्यवस्थित बनी रहेगी।

Tips & Tricks: 45°C में भी टंकी का पानी रहेगा बर्फ जैसा ठंडा, बस करें ये काम!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।