Dengue Mosquito: बारिश में बढ़ जाते हैं डेंगू मच्छर, जान लें कहां और कैसे दिखते हैं ये खतरनाक जीव

Dengue Mosquito: बारिश का मौसम अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता है, जिनमें डेंगू सबसे खतरनाक बिमारी होती है। डेंगू एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है, जो खासतौर पर दिन में एक्टिव होते हैं। डेंगू से बचाव के लिए आसपास सफाई रखना बेहद जरूरी है

अपडेटेड Jul 09, 2025 पर 12:28 AM
Story continues below Advertisement
Dengue Mosquito: डेंगू फैलाने वाला मच्छर रात की जगह दिन में ज्यादा सक्रिय होते हैं

Dengue Mosquito: बारिश का मौसम काफी खुशनुमा हो जाता है लेकिन ये मौसम अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता है। इस समय हवा में नमी बढ़ जाती है और जगह-जगह पानी भरने से मच्छरों व बैक्टीरिया का खतरा बढ़ जाता है। बारिश के मौसम में डेंगू सबसे आम और खतरनाक बिमारी मानी जाती है। डेंगू एक खास मच्छर एडीज एजिप्टी के काटने से होता है, ये मच्छर बारिश के मौसम के ज्यादा सक्रिय रहता है।

डेंगू फैलाने वाले मच्छर आम मच्छरों से अलग होते हैं और इन्हें पहचानना बेहद जरूरी है। ये मच्छर दिन के समय ज्यादा सक्रिय होते हैं, खासकर सुबह और शाम के वक्त। बारिश के मौसम में डेंगू से बचाव करना बहुत जरूरी होता है। आइए जानते हैं कहां पनपते हैं डेंगू के मच्छर और इनसे कैसे करें बचाव।

कब काटते हैं डेंगू के मच्छर


डेंगू फैलाने वाला मच्छर रात की जगह दिन में ज्यादा सक्रिय होते हैं। यह मच्छर आमतौर पर सुबह और दोपहर के बीच काटता है, खासकर ऐसे समय में जब लोग आराम कर रहे होते हैं या बिना सावधानी के बाहर बैठे होते हैं। यह मच्छर हल्की रोशनी में भी एक्टिव रह सकता है। डेंगू के मच्छर शरीर के निचले हिस्सों जैसे पैरों और टांगों के आसपास काटने की संभावना अधिक रखता है। इसलिए दिन में भी मच्छरों से बचने के उपाय जरूरी हैं, जैसे पूरी बांह के कपड़े पहनना और मच्छररोधी क्रीम लगाना।

कहां पनपते हैं ये मच्छर

डेंगू फैलाने वाले मच्छर गंदगी में नहीं बल्कि साफ और रुके हुए पानी में पनपते हैं। ये मच्छर ज्यादा दूर नहीं उड़ते और आमतौर पर आसपास ही अंडे देने के लिए ऐसे जगहों की तलाश करते हैं जहां पानी जमा हो। घर के भीतर या बाहर रखे छोटे कंटेनर, जैसे कूलर, टंकी, फूलदान या गमलों की तश्तरियों में जमा पानी इनके लिए परफेक्ट ब्रीडिंग स्पॉट बन जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि ऐसे सभी बर्तनों की नियमित सफाई करें और अनावश्यक रूप से कहीं भी पानी न इकट्ठा होने दें, ताकि इन मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।

कैसे दिखते हैं डेंगू के मच्छर

डेंगू एक वायरल संक्रमण है जो खास किस्म के मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर एडीज एजिप्टी नाम की मादा प्रजाति होती है, जो साफ और ठहरे पानी में अंडे देती है, जैसे कि घर में रखे कंटेनर, गमले या टंकी। एडीज मच्छर की पहचान उसके काले शरीर और सफेद धारियों वाले पैरों से की जा सकती है। इसकी खास बात यह है कि यह ऊंचाई तक उड़ने में सक्षम नहीं होता, इसलिए अक्सर जमीन के पास या कम ऊंचाई वाले स्थानों पर पाया जाता है। ये मच्छर अधिकतर शहरों और घरों के आसपास पाए जाते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

बड़े काम की फिटकरी, Hair fall या hair thinning की नेचुरल रेमेडी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।