काफी कोशिश के बाद भी नहीं कम हो रहा आपका डबल चिन? इन आसान तरीकों से दिखेगा फर्क

अगर आप चेहरे की चर्बी कम करना चाहते हैं, तो सही खानपान, पर्याप्त पानी पीना और कुछ खास एक्सरसाइज अपनाना फायदेमंद हो सकता है। चेहरे की चर्बी जेनेटिक्स और शरीर के वजन पर भी निर्भर करती है, लेकिन लाइफस्टाइल में छोटे बदलाव करके चेहरे को फिर से शेप में लाया जा सकता है

अपडेटेड Aug 15, 2025 पर 5:03 PM
अपनी डाइट में थोड़ा बदलाव कर अपने चेहरे के फिर से शेप में ला सकते हैं (Photo: Canva)

अगर आप अपने चेहरे पर से जमा फैट को हटाने की कोशिश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए काम की है। कई लोगों को के लिए चेहरे पर से चर्बी हटाना काफी मुश्किल हो जाता है। चेहरे की चर्बी पर आपकी जेनेटिक्स और शरीर का कुल वजन तो असर डालते ही हैं, लेकिन सही खानपान, पानी पीना और कुछ खास एक्सरसाइज अपनाने से चेहरे पर अच्छा बदलाव लाया जा सकता है। आप अपनी डाइट में थोड़ा बदलाव कर अपने चेहरे के फिर से शेप में ला सकते हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट में अनुष्का व्यास ने बताया कि उन्होंने किस रूटीन को अपनाकर अपना चेहरा पतला और ज्यादा शेप में लाया। उन्होंने खानपान, हाइड्रेशन, एक्सरसाइज और कुछ खास आदतों में बदलाव करके यह बदलाव हासिल किया।

डेयरी प्रोडक्ट से दूरी


अगर आप अपने चेहरे की सूजन को कम करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले डेयरी प्रोडक्ट जैसे दूध, पनीर और दही को पूरी तरह हटा देना चाहिए। ये चीजें कई बार शरीर में सूजन और पानी जमा होने का कारण बनती हैं, जिससे चेहरा फूला हुआ नजर आता है। डेयरी प्रोडक्ट की जगह बादाम दूध, सोया दूध या ओट मिल्क जैसे प्लांट-बेस्ड ऑप्शन अपनाना एक अच्छा उपाय हो सकता है, जिससे चेहरा नैचुरली ज्यादा पतला और टोंड दिखता है।

 

फाइबर वाली चीजें खाएं

चेहरे की चर्बी घटाने और वजन को बैलेंस रखने के लिए फाइबर युक्त चीजें खाना बहुत फायदेमंद होता है। अनुष्का ने अपने डाइट में पालक, चुकंदर, सेब और बेरी जैसे फाइबर से भरपूर चीजें शामिल किए, जो पेट को देर तक भरा रखते हैं। फाइबर न सिर्फ डाइजेशन को सुधारता है, बल्कि शरीर से टॉक्सिन निकालकर चेहरे को भी साफ और हेल्दी लुक देने में मदद करता है।

खाने को चबा कर खाएं

अनुष्का के मुताबिक, ऐसे खाने जो ज्यादा चबाने पड़ते हैं, जैसे कच्ची सब्जियां, मेवे या मक्का, चेहरे की मांसपेशियों को एक्टिव रखने में मदद करते हैं। इन्हें खाने से जो और गाल की मसल्स धीरे-धीरे टोन होने लगती हैं, जिससे चेहरे की बनावट बेहतर होती है और नैचुरल लुक आता है। ये उपाय किसी महंगे या ट्रीटमेंट के बिना भी चेहरे को शेप में लाने में मदद कर सकते हैं।

शरीर को हाइड्रेटेड रखें

शरीर को हाइड्रेटेड रखना और डिटॉक्स जूस पीना चेहरे की सूजन कम करने और त्वचा को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके लिए अनुष्का एक खास जूस लेने की सलाह देती हैं, जिसमें पेठा का टुकड़ा, थोड़ा सा हल्दी, आधे खीरे का रस और करी पत्ते की एक टहनी मिलाकर तैयार किया जाता है। इस जूस को रोजाना पीने से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, पाचन डाइजेशन है और चेहरा नैचुरली ग्लो करने लगता है।

फेस की एक्सरसाइज करें

अनुष्का के मुताबिक, रोजाना कुछ आसान चेहरे के एक्सरसाइज करने से चेहरे की मांसपेशियां टोन होती हैं और चेहरा ज्यादा जवां और साफ नजर आता है। खासकर जबड़े, गाल और गर्दन पर ध्यान देने वाले एक्सरसाइज से खून का संचार बेहतर होता है और त्वचा में कसाव आता है। अगर आप रोज 10 से 15 मिनट इन एक्सरसाइज को करें, तो धीरे-धीरे चेहरे की शेप बेहतर दिखने लगती है और मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।

इन बातों का भी रखें ध्यान

चेहरे की चर्बी घटाने के लिए डाइट और एक्सरसाइज के साथ कुछ आदतों में बदलाव भी जरूरी है। नमक और मीठा कम खाएं, क्योंकि ये सूजन बढ़ाते हैं। अच्छी नींद लें और रोजाना एक्टिव रहें। कार्डियो या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने से शरीर के साथ चेहरे की चर्बी भी कम होती है।

Snakes: मानसून के सीजन में घरों की ओर रुख करते हैं ये खतरनाक जानवर, जानें इन्हें कैसे रखें दूर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।