Snakes: मानसून के सीजन में घरों की ओर रुख करते हैं ये खतरनाक जानवर, जानें इन्हें कैसे रखें दूर

Snakes: मानसून में बारिश के कारण सांपों के बिलों में पानी भर जाने से वे सूखी और सुरक्षित जगह की तलाश में घरों या बगीचों की ओर आते हैं। इसलिए बरसात के मौसम में सांपों से सावधान रहना जरूरी होता है। लेकिन कुछ बातों का ध्यान रख कर सापों से अपने घर को बचाया जा सकता है

अपडेटेड Aug 15, 2025 पर 4:00 PM
सांप नजर आएं तो घबराने की बजाय कुछ आसान सावधानियां अपनाकर उनसे बचा जा सकता है

Snakes: मानसून का मौसम जहां गर्मी से राहत लेकर आता है, वहीं कुछ परेशानियां भी साथ लाता है। इस मौसम में सांप के घर में आने का खतरा भी बना रहता है। बारिश के कारण सापों के बिलों में जब पानी भर जाता है, तो ये सूखी और सुरक्षित जगह की तलाश में घरों, बगीचों या गोदामों तक पहुंच जाते हैं। इसलिए बरसात के मौसम में सांपों से सावधान रहना जरूरी होता है। लेकिन कुछ बातों का ध्यान रख कर सापों से अपने घर को बचाया जा सकता है।

बारिश के मौसम में अगर सांप नजर आएं तो घबराने की बजाय कुछ आसान सावधानियां अपनाकर उनसे बचा जा सकता है। जैसे- घर के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें, खुली जगहों को बंद करें और अगर कहीं सांप दिखे तो उसे छेड़ें नहीं, बल्कि तुरंत एक्सपर्ट की मदद लें।

साफ-सफाई जरूरी


बारिश के मौसम में सांप अक्सर गंदगी और बिखरी चीज़ों में छिप जाते हैं, जैसे सूखे पत्ते, ऊंची घास या लकड़ी के ढेर। खासकर बारिश में ये जगहें उनके लिए सुरक्षित ठिकाना बन जाती हैं। इसलिए जरूरी है कि बगीचे या आंगन को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना जरूरी है। सूखी पत्तियां हटाएं, घास काटें और लकड़ियों को जमीन से ऊपर रखें ताकि सांप और चूहे जैसे शिकार दोनों दूर रहें।

घर की दरारों को बंद करें

बारिश के समय सांप अक्सर घर की दरारों या छोटे रास्तों से अंदर आ सकते हैं। इससे बचने के लिए दरवाजों, खिड़कियों, नालियों और दीवारों की दरारों को अच्छी तरह से बंद कर देना चाहिए। इसके लिए सिलिकॉन, डोर स्वीप या जालीदार कवर का इस्तेमाल करें, जिससे हवा भी आ सके और सांपों का रास्ता भी बंद हो जाए।

इस घरेलू चीज का करें इस्तेमाल

सांपों को दूर रखने के लिए घर में कुचला हुआ लहसुन, सेंधा नमक या सफेद फिनाइल जैसे घरेलू उपाय आजमाए जा सकते हैं। हालांकि, ये उपाय पूरी तरह भरोसेमंद नहीं होते, इसलिए इन्हें सिर्फ अतिरिक्त सावधानी के तौर पर ही अपनाना चाहिए। इन्हें बच्चों व पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखना जरूरी है।

खाना बाहर न फेंकें

सांप अक्सर चूहों जैसे शिकार की तलाश में आते हैं, इसलिए इन्हें घर से दूर रखने के लिए सफाई का खास ध्यान रखें। कूड़ेदान बंद रखें, बचा हुआ खाना बाहर न फेंकें और जहां पर पक्षियों का दाना या खाद रखा हो, वहां सफाई जरूर करें। इससे सांपों के आसपास आने की संभावना कम हो जाती है।

सांप दिखें तो क्या करें

अगर घर में सांप दिखे तो घबराएं नहीं और न ही उसे पकड़ने या मारने की कोशिश करें। सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तुरंत किसी एक्सपर्ट या वन्यजीव बचाव टीम को बुलाएं। अधिकतर सांप खुद से हमला नहीं करते, वे बस एक सुरक्षित जगह की तलाश में होते हैं।

40 की उम्र में दिखना है 20 जैसा जवान! बस हर दिन पिएं ये ड्रिंक, चेहरे पर आएगा ग्लो

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।