Eggshell Uses: अंडे के छिलके फेंकने से पहले जान लें इसके कमाल के इस्तेमाल

How To Reuse Eggshell: अंडे के छिलकों को अक्सर बेकार समझकर फेंक दिया जाता है, जबकि वे कई कामों में उपयोगी हो सकते हैं। इन्हें गार्डन में पौधों के लिए खाद बनाने के साथ बर्तन और कपड़े साफ करने में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं अंडे के छिलकों को दोबारा उपयोग करने के आसान तरीके

अपडेटेड Mar 15, 2026 पर 9:20 AM
Story continues below Advertisement
How To Reuse Eggshell: किचन के बर्तनों पर जमी जली हुई गंदगी को साफ करना कई बार मुश्किल हो जाता है।

अंडा पोषण से भरपूर खाद्य पदार्थ माना जाता है और इसलिए यह ज्यादातर लोगों की रोजमर्रा की डाइट का अहम हिस्सा बन चुका है। इसमें मौजूद प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स शरीर को ऊर्जा देने के साथ सेहत को भी मजबूत बनाते हैं। आमतौर पर लोग अंडा इस्तेमाल करने के बाद उसका छिलका बिना सोचे-समझे कूड़ेदान में फेंक देते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अंडे का छिलका भी कई मायनों में बेहद काम का होता है। दरअसल, अंडे के छिलकों में कैल्शियम समेत कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो घरेलू कामों में काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह किचन के छोटे-छोटे काम आसान बनाने के साथ बागवानी में भी मदद कर सकता है।

यही वजह है कि अब कई लोग अंडे के छिलकों को फेंकने के बजाय उन्हें अलग-अलग तरीकों से दोबारा इस्तेमाल करने लगे हैं। थोड़ी सी जानकारी और स्मार्ट तरीका अपनाकर आप भी इन छिलकों का बेहतर उपयोग कर सकते हैं।

पौधों के लिए प्राकृतिक खाद


अंडे के छिलकों में कैल्शियम, कैल्शियम फॉस्फेट, मैग्नीशियम और केराटिन जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये मिट्टी को पोषण देते हैं और पौधों की ग्रोथ को बेहतर बनाते हैं। छिलकों को सुखाकर बारीक पीस लें और कम्पोस्ट या मिट्टी में मिला दें। यह पौधों के लिए प्राकृतिक खाद का काम करता है और केमिकल फर्टिलाइजर की जरूरत भी कम कर देता है।

छोटे गमले की तरह भी कर सकते हैं इस्तेमाल

अगर आप घर में छोटी-छोटी जड़ी-बूटियां उगाना चाहते हैं, तो अंडे के छिलके को मिनी पॉट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए छिलके के ऊपर का हिस्सा सावधानी से काटें, उसे धो लें और नीचे एक छोटा छेद कर दें ताकि पानी निकल सके। अब इसमें मिट्टी भरकर अपनी पसंद के हर्ब्स लगा सकते हैं।

जिद्दी दाग हटाने में मददगार

किचन के बर्तनों पर जमी जली हुई गंदगी को साफ करना कई बार मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अंडे के छिलके बहुत काम आते हैं। छिलकों को बारीक कूटकर गंदे बर्तन पर डालें, थोड़ा नमक मिलाएं और स्क्रबर से रगड़ें। इससे जमी हुई गंदगी आसानी से निकल जाती है।

ब्लेंडर की ब्लेड को कर दें तेज

अगर आपका ब्लेंडर ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो अंडे के छिलके यहां भी मदद कर सकते हैं। छिलकों को कुछ घंटों के लिए फ्रीजर में रख दें और फिर थोड़ा पानी डालकर ब्लेंडर में पीस लें। इससे ब्लेंडर के ब्लेड की धार बेहतर हो जाती है।

कपड़ों की चमक बढ़ाने में भी कारगर

अंडे के छिलके कपड़े धोने में भी उपयोगी साबित होते हैं। साफ छिलकों को नींबू के टुकड़ों के साथ एक छोटे कपड़े के बैग में डाल दें और इसे वॉशिंग मशीन में कपड़ों के साथ डालकर धो लें। इससे साबुन का जमाव कम होता है और सफेद कपड़े ज्यादा समय तक चमकदार बने रहते हैं।

सिलेंडर की किल्लत बढ़ी, गैस बचाने के ये तरीके आएंगे काम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।