Credit Cards

Karwa Chauth Saree Colour: इस करवा चौथ सही रंग चुनें और बनाएं अपना लुक सबसे खास

Karwa Chauth Saree Colour: करवा चौथ सिर्फ व्रत का दिन नहीं, बल्कि प्यार और रिश्तों को सेलिब्रेट करने का खास मौका है। इस दिन सोलह श्रृंगार और सही रंग की ड्रेस आपका लुक और भी खास बना सकती है। जानिए कौन-से रंग आपके रिश्ते में पॉजिटिव एनर्जी और प्यार का नया रंग भर सकते हैं

अपडेटेड Sep 18, 2025 पर 9:14 AM
Story continues below Advertisement
Karwa Chauth Saree Colour: अगर आप इस बार कुछ हटकर ट्राई करना चाहती हैं तो नीले रंग की साड़ी या अनारकली पहनें।

करवा चौथ साल का सबसे खास त्योहार माना जाता है, जब सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। ये दिन सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि ये प्यार, समर्पण और रिश्तों की गहराई का उत्सव है। इस दिन महिलाएं पारंपरिक श्रृंगार करती हैं, हाथों में मेहंदी रचाती हैं और खूबसूरत कपड़े पहनकर खुद को दुल्हन जैसा सजाती हैं। लेकिन इस खास मौके पर सही रंग का चुनाव आपके पूरे लुक को और निखार सकता है और आपके दिन को और भी यादगार बना सकता है। रंगों का असर केवल आपके लुक पर नहीं, बल्कि आपके मूड और रिश्तों पर भी पड़ता है। तो इस बार करवा चौथ पर कुछ ऐसा पहनें, जो आपको सबसे अलग और खूबसूरत दिखाए।

लाल रंग

लाल रंग करवा चौथ का सबसे पारंपरिक और लोकप्रिय रंग है। ये प्रेम, जोश और समर्पण का प्रतीक है। लाल साड़ी, लहंगा या सूट पहनने से न केवल आपका लुक दमक उठेगा बल्कि आपके और आपके पति के बीच का प्रेम भी और गहरा महसूस होगा। ये रंग सौभाग्य और ऊर्जा को भी दर्शाता है।


गुलाबी रंग

अगर आप इस करवा चौथ पर थोड़ा अलग और हल्का लुक चाहती हैं तो गुलाबी रंग की साड़ी या ड्रेस ट्राई कर सकती हैं। ये रंग कोमलता, नर्मी और रोमांस का संदेश देता है। हल्की गुलाबी साड़ी आपको एक एलिगेंट और ग्रेसफुल लुक देगी और आपके पति की नजरें आप पर से हटेंगी नहीं।

हरा रंग

हरा रंग जीवन में ताजगी और नई ऊर्जा का संकेत है। करवा चौथ के दिन हरे रंग की साड़ी पहनने से रिश्ते में नई शुरुआत का एहसास होगा। ये रंग पॉजिटिव वाइब्स को बढ़ाता है और माना जाता है कि ये स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए शुभ होता है। गोल्डन ज्वेलरी के साथ हरा रंग और भी शाही लगेगा।

सुनहरा रंग

सुनहरा रंग हमेशा से ही शान और रौब का प्रतीक रहा है। सुनहरी साड़ी या गाउन पहनने से आप रॉयल प्रिंसेस जैसी लगेंगी। ये रंग समृद्धि और सफलता का प्रतीक माना जाता है। इस रंग के साथ डायमंड या कुंदन ज्वेलरी आपको और भी ग्लैमरस बना देगी।

नीला रंग

अगर आप इस बार कुछ हटकर ट्राई करना चाहती हैं तो नीले रंग की साड़ी या अनारकली पहनें। ये रंग शांति और स्थिरता का प्रतीक है। नीला रंग आपको एक कूल और सुकून भरा लुक देगा। सिल्वर ज्वेलरी के साथ ये रंग बहुत खूबसूरत लगता है।

सही रंग के साथ परफेक्ट स्टाइलिंग

रंग चुनने के साथ-साथ सही डिजाइन और फिटिंग का चुनाव भी जरूरी है। अपने आउटफिट को मैचिंग गहनों, सिंदूर, चूड़ियों और मेकअप के साथ कंप्लीट करें। इस खास दिन खुद को आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करें और अपने पति के साथ इस दिन को सेलिब्रेट करें।

Garba Look 2025: गरबा नाइट पर छा जाएगा आपका लुक, बस पहनें ये कौड़ी एक्सेसरीज

Anchal Jha

Anchal Jha

First Published: Sep 18, 2025 9:14 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।