इस नवरात्रि अपने लुक को थोड़ा हटकर और खास बनाने का सही मौका है। अगर आप गरबा नाइट पर सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो कौड़ी शैल ज्वेलरी आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। ये छोटी-छोटी सीपियां न सिर्फ खूबसूरत लगती हैं, बल्कि आपके आउटफिट में एक ट्रेंडी, बोहेमियन वाइब भी जोड़ देती हैं। हार, मांगटीका, कंगन, पायल या कमरबंद – किसी भी एक्सेसरी में इन्हें पहनकर आप अपने ट्रेडिशनल लुक में मॉडर्न टच ला सकती हैं। ये ज्वेलरी हल्की और स्टाइलिश होती है, जिससे घंटों डांस करते हुए भी आप कंफर्टेबल महसूस करेंगी और सबसे अलग नजर आएंगी।
नवरात्रि के घंटों चलने वाले डांस सेशन के लिए हल्के-फुल्के लेकिन स्टाइलिश झुमके चुनना जरूरी है। कौड़ी की बालियां बिल्कुल सही ऑप्शन हैं। शोल्डर-लेंथ हैंगिंग झुमके डांस मूव्स के साथ खूबसूरती से झूलते हैं, जबकि छोटे स्टड एक सिंपल और चिक लुक देते हैं। दोनों ही तरह के इयरिंग्स पूरे आउटफिट को बैलेंस करते हैं।
गरबा नाइट पर रॉयल वाइब चाहिए तो कौड़ी मांगटीका जरूर पहनें। ये आपके चेहरे को निखार देता है और हेयरस्टाइल को भी स्टाइलिश बनाता है। आप चाहे हैवी डिटेलिंग वाला चुनें या मिनिमलिस्टिक डिजाइन, दोनों ही आपके माथे को स्पॉटलाइट में लाते हैं। डांस फ्लोर पर हर कोई आपकी ओर जरूर देखेगा।
कौड़ी का हार सिर्फ एक एक्सेसरी नहीं, बल्कि पूरे आउटफिट का फोकस पॉइंट बन जाता है। लेयर्ड स्टाइल वाला हार आपके गले को ग्रेसफुल बनाता है, वहीं मोटा चंकी चोकर आपको डिफाइन लुक देता है। ये कढ़ाई वाली चनिया चोली और मिरर वर्क दोनों पर खूब फबते हैं। चाहे आप मोतियों के साथ मिक्स करें या हैंगिंग लटकन जोड़ें ये आपके गरबा ड्रेस को सबसे अलग बना देगा।
अगर आप अपनी चूड़ियों में कुछ नया ऐड करना चाहती हैं तो कौड़ी कंगन सही विकल्प हैं। इन्हें धातु या कांच की चूड़ियों के साथ मिक्स करके लेयर्ड स्टाइल बनाएं। ये आपके हाथों को फोकस में लाते हैं और साथ ही आपके लुक में कोस्टल टच भी जोड़ते हैं।
कौड़ी कमरबंद आपके नवरात्रि लुक में परफेक्ट स्टाइल एलिमेंट है। ये न सिर्फ आपके सिल्हूट को डिफाइन करता है बल्कि आपके आउटफिट को और ज्यादा फेस्टिव बनाता है। ये खासतौर पर तब अच्छा लगता है जब आपकी चनिया चोली पर हेवी मिरर वर्क हो।
नवरात्रि का लुक तब तक पूरा नहीं लगता जब तक पैरों में पायल की छनक न हो। कौड़ी पायल से ये छनक और भी खास हो जाती है। आप इन्हें घुंघरू के साथ पहनें तो डांस मूव्स के साथ म्यूजिक का मजा दोगुना हो जाएगा।