घर पर करें केराटिन ट्रीटमेंट, बाल बनेंगे पार्लर जैसे स्मूद और शाइनी

Keratin Treatment at Home: बाल चेहरे की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं, इसलिए लोग उन्हें सिल्की, स्मूद और चमकदार बनाने के लिए पार्लर में केराटिन ट्रीटमेंट करवाते हैं। इस प्रक्रिया में अक्सर हजारों रुपये खर्च हो जाते हैं। हालांकि कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप घर पर ही बालों को केराटिन जैसा पोषण और पार्लर जैसा लुक दे सकते हैं

अपडेटेड Mar 14, 2026 पर 3:58 PM
Story continues below Advertisement
keratin treatment: एक बाउल में एलोवेरा जेल और दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

आजकल ज्यादातर लोग अपने बालों को सिल्की, स्मूद और चमकदार बनाने के लिए पार्लर में केराटिन ट्रीटमेंट करवाते हैं। यह ट्रीटमेंट बालों को तुरंत सुंदर लुक देता है, लेकिन इसकी कीमत काफी ज्यादा होती है और इसमें इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स लंबे समय में बालों को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में कई लोग अब प्राकृतिक और घरेलू उपायों की ओर रुख कर रहे हैं। दरअसल, हमारे किचन में मौजूद कुछ साधारण चीजें बालों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती हैं। सही तरीके से तैयार किए गए घरेलू हेयर मास्क बालों को गहराई से पोषण देते हैं, जिससे वे ज्यादा मजबूत, मुलायम और चमकदार नजर आते हैं।

खास बात यह है कि इन उपायों को अपनाने के लिए न तो ज्यादा खर्च करना पड़ता है और न ही किसी खास ट्रीटमेंट की जरूरत होती है।  अगर आप भी पार्लर जैसे स्मूद और हेल्दी बाल चाहती हैं, तो घर पर ही आसानी से तैयार किए जा सकने वाले दो नेचुरल हेयर मास्क आपकी काफी मदद कर सकते हैं।

अंडे से बना हेयर मास्क देगा गहरी मजबूती


अंडा बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। यह बालों को पोषण देकर उन्हें मजबूत और मुलायम बनाने में मदद करता है।

मास्क बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • 2 अंडे का सफेद भाग
  • 2 चम्मच शहद
  • आधा कटोरी नारियल तेल

कैसे बनाएं और लगाएं

सबसे पहले एक बाउल में अंडे का सफेद भाग डालें। अब इसमें शहद और नारियल तेल मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें। जब मिश्रण अच्छी तरह तैयार हो जाए तो इसे बालों की जड़ों से लेकर लंबाई तक लगाएं। कुछ देर बाद जब मास्क सूख जाए, तब बालों को शैम्पू और कंडीशनर से धो लें। हफ्ते में एक बार इस मास्क का इस्तेमाल करने से बाल धीरे-धीरे सॉफ्ट, मजबूत और चमकदार दिखाई देने लगते हैं।

दही और एलोवेरा का मास्क देगा नेचुरल चमक

दही और एलोवेरा बालों को नमी और पोषण देने के लिए बेहतरीन माने जाते हैं। यह मास्क बालों को ड्रायनेस से बचाता है और उन्हें स्मूद बनाने में मदद करता है।

मास्क बनाने के लिए सामग्री

  • आधा कप दही
  • 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
  • 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल

इस्तेमाल करने का तरीका

एक बाउल में एलोवेरा जेल और दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद इसमें नारियल तेल डालकर मिश्रण तैयार करें। इस मास्क को बालों में अच्छी तरह लगाएं और सूखने दें। बाद में बालों को शैम्पू और कंडीशनर से साफ कर लें। हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल करने से बालों में नेचुरल शाइन और स्मूदनेस नजर आने लगती है।

नियमित इस्तेमाल से मिलेंगे बेहतर परिणाम

अगर इन घरेलू मास्क का नियमित रूप से इस्तेमाल किया जाए तो बालों की बनावट में धीरे-धीरे सुधार दिखाई देता है। बाल ज्यादा मुलायम, चमकदार और हेल्दी लगने लगते हैं। खास बात यह है कि इन नुस्खों से आप बिना ज्यादा खर्च किए घर पर ही पार्लर जैसा असर पा सकती हैं।

गैस खत्म होने से पहले मिल जाएगा इशारा, बस करें ये छोटा काम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।