मिलेट्स यानी मोटे अनाज, जैसे बाजरा, ज्वार और रागी, पोषण से भरपूर होते हैं। इनमें विटामिन, मिनरल, फाइबर, आयरन और प्रोटीन जैसे जरूरी तत्व मौजूद होते हैं। मिलेट्स स्वास्थ्य लाभ के लिए काफी फायदेमंद होता है। बाजरा नेचुरल रूप से ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद करता हैं। साथ ही, मिलेट्स को अपनी डाइट में शामिल करने से वजन कंट्रोल करने, एनर्जी बढ़ाने और हॉर्ट को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
बाजरा में प्राकृतिक रूप से ग्लूटेन-फ्री, फाइबर और आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण इसे रोजमर्रा के डाइट में आसानी से शामिल किया जा सकता है और यह सेहत के लिए कई लाभ प्रदान करता है।
1- बाजरा विटामिन, खनिज और फाइबर से भरपूर होता है। इसमें आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और बी-कॉम्प्लेक्स जैसे पोषक तत्व मौजूद हैं, जो नर्वस सिस्टम के काम, हड्डियों की मजबूती और ऊर्जा बनाए रखने में मदद करते हैं।
2- बाजरा धीरे-धीरे सुगर छोड़ता है क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इससे रक्त में ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ती है, जो इसे मधुमेह रोगियों और इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ाने वालों के लिए अच्छा विकल्प बनाता है।
3- बाजरा वेट लॉस में काफी मददगार है। इसमें मौजूद जटिल कार्बोहाइड्रेट धीरे-धीरे डाइजेस्ट होता हैं, जिससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती और शरीर में एनर्जी मिलती रहती है। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होने के कारण यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे स्वस्थ वजन बनाए रखना आसान होता है।
4- बाजरा इंटेस्टाइन के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। इसमें भरपूर फाइबर होता है, जो इंटेस्टाइन के माइक्रोबायोम को मजबूत बनाता है। इसके अलावा रागी में मौजूद पॉलीफेनॉल और एंटीऑक्सीडेंट पाचन में मदद करते हैं और सूजन को कम करने में सहायक होते हैं।
5- बाजरा हॉर्ट के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम और पोटेशियम रक्तचाप को बैलेंस रखते हैं, जबकि फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम और अच्छा कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) बनाए रखता है। यह मिलाजुला असर हॉर्ट रोग के जोखिम को कम करने में मदद करता है।