अब जल्दी खत्म नहीं होगा गैस सिलेंडर! जानिए क्या है इसका सीक्रेट जुगाड़
lpg cylinder gas saving tips: इन आसान जुगाड़ों को अपनाकर आप अपने सिलेंडर की उम्र बढ़ा सकते हैं और हर महीने गैस पर होने वाला खर्च भी कम कर सकते हैं। थोड़ी सी सावधानी और स्मार्ट किचन हैक्स से आपकी जेब पर बोझ भी हल्का होगा और खाना भी जल्दी बनेगा
lpg cylinder gas saving tips:समय-समय पर सिलेंडर का वजन चेक करें। पुराने सिलेंडर या रेगुलेटर को समय रहते बदलें।
क्या आपको भी ये शिकायत होती है कि सिलेंडर जितने दिन चलना चाहिए उतना नहीं चल पाता। या उम्मीद से पहले खत्म हो जाता है। इससे आपके घर का बजट बिगड़ सकता है। अगर आपके घर में भी सिलेंडर जल्दी खत्म हो रहा है, तो जानिए इसकी वजह क्या है। साथ ही वो तरीके जानिए जिससे आप गैस की बचत कर सकते हैं।
क्यों जल्दी खत्म होता है सिलेंडर?
गलत आदतें और लापरवाही: अक्सर छोटी-छोटी लापरवाहियां गैस की बर्बादी का कारण बनती हैं, जैसे गंदा बर्नर, तेज आंच पर खाना बनाना, या गीले बर्तन गैस पर रखना।
सर्दियों में गैस जमना: ठंड के मौसम में सिलेंडर के अंदर की गैस कभी-कभी जम जाती है, जिससे गैस सही से नहीं निकलती और सिलेंडर जल्दी खत्म लगता है।
लीकेज: पाइप या रेगुलेटर में लीकेज होने पर गैस धीरे-धीरे बाहर निकल जाती है।
गैर जरूरी इस्तेमाल: कई बार गैस का इस्तेमाल चाय बार-बार गर्म करने, पानी उबालने या अन्य छोटे कामों के लिए किया जाता है, जिससे खपत बढ़ जाती है।
सिलेंडर की गैस बचाने के जुगाड़
प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करें:
सामान्य बर्तनों की तुलना में प्रेशर कुकर में खाना जल्दी बनता है, जिससे गैस की बचत होती है।
बर्नर को साफ रखें:
गंदा या ब्लॉक बर्नर गैस की खपत बढ़ा देता है। हर हफ्ते बर्नर को ब्रश या सुई से साफ करें, जिससे गैस की फ्लेम सही रहे और खाना जल्दी बने।
गीले बर्तन न रखें:
गीले या ठंडे बर्तन (जैसे फ्रिज से निकाले दूध या सब्जी) सीधे गैस पर रखने से ज्यादा गैस लगती है। इन्हें पहले कमरे के तापमान पर आने दें।
मीडियम आंच पर पकाएं:
तेज आंच पर खाना पकाने से गैस जल्दी खत्म होती है। हल्की या मीडियम आंच का इस्तेमाल करें।
लीकेज की जांच करें:
गैस पाइप, रेगुलेटर और कनेक्शन की समय-समय पर जांच करें। साबुन के पानी से पाइप पर बुलबुले देखकर लीकेज का पता लगा सकते हैं।
सर्दियों में गैस जमने से बचाव:
ठंड में सिलेंडर को जूट की बोरी से ढकें या गर्म पानी की बाल्टी में कुछ देर रखें, इससे जमी गैस पिघल जाएगी और गैस सही से निकलेगी।
सिलेंडर ट्रॉली का इस्तेमाल करें:
सिलेंडर को जमीन पर रखने के बजाय ट्रॉली पर रखें, इससे नीचे से ठंड नहीं लगेगी और गैस जमने की समस्या कम होगी।
गैर जरूरी इस्तेमाल से बचें:
गैस का इस्तेमाल सिर्फ जरूरी कामों के लिए करें। बार-बार चाय या पानी गर्म करने के लिए इलेक्ट्रिक केतली या इंडक्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ढक्कन लगाकर पकाएं:
खाना बनाते समय बर्तनों को ढक्कन से ढककर पकाएं, इससे खाना जल्दी बनेगा और गैस बचेगी।
सही साइज की लौ (फ्लेम) रखें:
बहुत बड़ी या बहुत छोटी फ्लेम से भी गैस की बर्बादी होती है। जरूरत के अनुसार फ्लेम सेट करें।
इन बातों का भी रखें ध्यान
समय-समय पर सिलेंडर का वजन चेक करें। पुराने सिलेंडर या रेगुलेटर को समय रहते बदलें। गैस खत्म होने पर तुरंत बंद करें, ताकि लीकेज न हो।