सर्दियों का मौसम जितना सुहाना और ठंडा होता है, उतना ही पौधों के लिए चुनौतीपूर्ण भी। खासकर मनी प्लांट, जो घर की सजावट और पॉजिटिव एनर्जी के लिए बेहद पसंद किया जाता है, इसे इस मौसम में अतिरिक्त देखभाल की आवश्यकता होती है। ठंडी हवाएं, कम धूप और सूखा वातावरण पौधे की पत्तियों और जड़ों को प्रभावित कर सकता है। अगर सही तरीके से ध्यान न दिया जाए, तो इसकी पत्तियां पीली या झड़ सकती हैं और पौधा कमजोर हो सकता है। सर्दियों में मनी प्लांट की देखभाल का मतलब सिर्फ पानी देना या धूप में रखना नहीं है। इसके लिए पानी की मात्रा, मिट्टी की नमी, हल्की धूप, तापमान और पौधे के आसपास के वातावरण का विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है।
साथ ही पत्तियों की सफाई, छंटाई और हल्का फर्टिलाइजर देना भी पौधे को स्वस्थ और हरा-भरा बनाए रखने में मदद करता है। सही देखभाल के साथ मनी प्लांट न सिर्फ सर्दियों में जीवित रहेगा, बल्कि इसकी हरियाली और खूबसूरती भी बरकरार रहेगी, जिससे घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी और वातावरण सुंदर दिखेगा।
पानी की मात्रा पर ध्यान दें
ठंडी मौसम में मिट्टी देर तक गीली रहती है। इसलिए मनी प्लांट को अधिक पानी देने से बचें। जब मिट्टी सूखी महसूस हो, तब ही हल्का पानी दें। ज्यादा पानी डालने से जड़ सड़ सकती है।
मनी प्लांट को सर्दियों में पर्याप्त लेकिन हल्की धूप चाहिए। सीधे तेज सूरज की किरणों से पौधे को बचाएं। खिड़की के पास रखें ताकि इसे प्राकृतिक रोशनी मिल सके।
मनी प्लांट के लिए आदर्श तापमान 15-25 डिग्री सेल्सियस है। ठंडी हवाओं और हीटर के सीधे संपर्क से बचाएं, क्योंकि इससे पत्तियों और जड़ों को नुकसान हो सकता है।
सर्दियों में घर का वातावरण अक्सर सूखा होता है। पौधे के पास पानी का कटोरा रखें या पत्तियों पर स्प्रे करें। इससे नमी बनी रहती है और पौधा स्वस्थ रहता है।
पत्तियों की सफाई और छंटाई
धूल और गंदगी पत्तियों पर जमा हो सकती है। इसे गीले कपड़े से साफ करें। सूखी या पीली पत्तियों को छांटें, ताकि नया विकास हो सके।
सर्दियों में हल्का ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर दें। ये पौधे को पोषण प्रदान करेगा, लेकिन अधिक उर्वरक से बचें, क्योंकि ठंड में ग्रोथ धीमी होती है।
मनी प्लांट को घर के अंदर रखें
सर्दियों में इसे बाहर न रखें। घर के अंदर पर्याप्त रोशनी और गर्मी में रखें। इससे पौधा ठंड से सुरक्षित रहेगा और हरा-भरा दिखेगा।