Monsoon skin care: बरसात में ऑयली स्किन बन रही है मुसीबत? ये 5 टिप्स आपके लिए हैं रामबाण

Monsoon skin care: मानसून की ठंडी फुहारें जहां मन को सुकून देती हैं, वहीं तैलीय त्वचा वालों के लिए ये मौसम स्किन प्रॉब्लम्स लेकर आता है। चेहरे पर चिपचिपापन, पिंपल्स और ब्लैकहेड्स बढ़ जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि सही स्किन केयर रूटीन अपनाया जाए ताकि आपकी त्वचा बारिश में भी हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहे

अपडेटेड Jul 11, 2025 पर 12:13 PM
Story continues below Advertisement
Monsoon skin care: क्रीमी फाउंडेशन और हेवी मेकअप इस मौसम में स्किन को और भी ऑयली बना सकते हैं।

मानसून की शुरुआत होते ही मौसम में नमी बढ़ जाती है। यह नमी तैलीय त्वचा वालों के लिए परेशानी बन सकती है। चेहरा जल्दी चिपचिपाने लगता है। पिंपल्स और ब्लैकहेड्स भी बढ़ जाते हैं। स्किन पर एक्स्ट्रा ऑयल जमा होने लगता है। इससे रोमछिद्र बंद हो जाते हैं। नतीजा – मुंहासे और दाग-धब्बे। अगर आपकी त्वचा पहले से ही ऑयली है, तो मानसून में समस्या और बढ़ सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप स्किन केयर रूटीन को मौसम के अनुसार बदलें। सही रूटीन अपनाकर आप स्किन को हेल्दी रख सकते हैं। चेहरे पर निखार बना सकते हैं।

साथ ही पिंपल्स और चिपचिपाहट से बच सकते हैं। जरूरत है थोड़ी समझदारी और सही प्रोडक्ट्स की। मानसून में ऑयली स्किन की देखभाल कैसे करें, आगे जानिए आसान और असरदार टिप्स।

गुनगुने पानी से धोएं चेहरा


बरसात के मौसम में गर्म पानी आपके चेहरे का सबसे अच्छा दोस्त बन सकता है। ये चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल हटा देता है। साथ ही स्किन साफ, सॉफ्ट और फ्रेश लगती है।

रात में मॉइश्चराइज करना न भूलें

रात का समय स्किन रिपेयर का समय होता है। हल्के मॉइश्चराइजर से चेहरा मॉइश्चराइज करें। इससे झुर्रियां और फाइन लाइंस धीरे-धीरे कम दिखने लगती हैं।

स्क्रब जरूरी है

हफ्ते में 2 बार स्क्रब जरूर करें। इससे ओपन पोर्स की गंदगी साफ होती है। स्किन दमकने लगती है और कील-मुंहासों से राहत मिलती है।

पानी है असली हीरो

खूब सारा पानी पिएं। जब शरीर हाइड्रेटेड रहता है, तो त्वचा पर नैचुरल ग्लो दिखने लगता है। साथ ही ऑयल का बैलेंस भी बना रहता है।

टोनर से पीएच बैलेंस रखें

ग्रीन टी जैसे एंटीऑक्सीडेंट टोनर स्किन को बैलेंस करते हैं। ये ओपन पोर्स को टाइट करता है और मुंहासों से बचाव करता है।

कॉस्मेटिक से ब्रेक लें

क्रीमी फाउंडेशन और हेवी मेकअप इस मौसम में स्किन को और भी ऑयली बना सकते हैं। इन्हें कुछ दिन के लिए अलविदा कहें।

दमकती और साफ त्वचा

अगर आप इस रूटीन को फॉलो करेंगी, तो मानसून में भी आपकी स्किन खिली-खिली और हेल्दी बनी रहेगी। तो तैयार हैं न आप, बारिश में भी ग्लो करने के लिए?

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

महिलाएं ध्यान दें! इस फॉर्मूले से जानिए कहीं आपका वजन आपकी उम्र से ज्यादा तो नहीं?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।