Cockroaches removal tips: मानसून में कॉकरोच का आतंक खत्म करेंगे ये 5 घरेलू उपाय, किचन रहेगा साफ

Cockroaches removal tips: बारिश के मौसम में नमी बढ़ते ही कॉकरोच घरों, खासकर किचन में तेजी से नजर आने लगते हैं। ये न सिर्फ गंदगी फैलाते हैं, बल्कि खाने-पीने की चीजों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर कॉकरोच को घर से दूर रखा जा सकता है

अपडेटेड Jul 04, 2026 पर 2:07 PM
Cockroaches removal tips: कॉकरोच भगाने के लिए महंगे स्प्रे और कैमिकल का इस्तेमाल करना जरूरी नहीं है।

बारिश का मौसम अपने साथ ठंडक तो लाता है, लेकिन नमी बढ़ते ही घरों में कॉकरोच और दूसरे कीड़े-मकौड़ों की परेशानी भी बढ़ जाती है। खासकर किचन में इनका दिखना चिंता की वजह बन जाता है, क्योंकि ये खाने-पीने की चीजों को दूषित कर सकते हैं। ऐसे में हर बार केमिकल स्प्रे का इस्तेमाल करना जरूरी नहीं है। घर में मौजूद कुछ आसान चीजों की मदद से भी कॉकरोच को दूर रखा जा सकता है। अगर आप भी मानसून में इस समस्या से परेशान हैं, तो कुछ सरल घरेलू उपाय अपनाकर किचन को साफ-सुथरा और कॉकरोच मुक्त रखने में मदद मिल सकती है।

बारिश में क्यों बढ़ जाते हैं कॉकरोच?

मानसून के दौरान नालियों, सीलन और नमी की वजह से कॉकरोच तेजी से घरों में घुसने लगते हैं। खासकर किचन में खाना और पानी आसानी से मिलने के कारण ये सबसे ज्यादा वहीं दिखाई देते हैं।


आटा और बोरिक पाउडर का आसान उपाय

एक कटोरी आटे में 2 चम्मच चीनी, 1 चम्मच हल्दी और 2 चम्मच बोरिक पाउडर मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे किचन के कोनों, स्लैब के किनारों, दीवारों की दरारों और उन जगहों पर लगाएं, जहां से कॉकरोच आते हैं। इसकी गंध और मिश्रण कॉकरोच को दूर रखने में मदद कर सकता है।

नीम का स्प्रे करेगा कमाल

नीम का तेल या नीम का पानी एक स्प्रे बोतल में भर लें और किचन समेत घर के कोनों में छिड़काव करें। नीम की तेज खुशबू और प्राकृतिक गुण कॉकरोच के साथ कई दूसरे कीड़ों को भी दूर रखने में मदद करते हैं।

तेजपत्ता भी है असरदार

कुछ तेजपत्तों को पीसकर गर्म पानी में मिला लें। इस मिश्रण को ठंडा होने के बाद घर के उन हिस्सों में स्प्रे करें, जहां कॉकरोच ज्यादा नजर आते हैं। तेजपत्ते की महक इन्हें दूर रखने का प्राकृतिक तरीका मानी जाती है।

लौंग की खुशबू से भागेंगे कॉकरोच

लौंग को हल्का पीसकर किचन और घर के कोनों में छिड़क दें। इसकी तेज सुगंध कॉकरोच को पसंद नहीं होती, इसलिए वे इन जगहों से दूर रहने लगते हैं। इससे अन्य छोटे कीड़े-मकौड़ों की समस्या भी कम हो सकती है।

साफ-सफाई है सबसे बड़ा बचाव

अगर आप चाहते हैं कि कॉकरोच बार-बार घर में न आएं, तो किचन को हमेशा साफ रखें। रातभर जूठे बर्तन सिंक में न छोड़ें, खाने की चीजों को ढककर रखें और डस्टबिन को नियमित रूप से खाली व साफ करें। छोटी-छोटी सफाई की आदतें कॉकरोच की समस्या को काफी हद तक कम कर सकती हैं।

तेज धूप और पसीने में भी स्टाइलिश दिखना हुआ आसान, ट्राई करें ये कूल और सिंपल हेयर स्टाइल्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।