Monsoon hair care: मानसून में बाल झड़ना हुआ बेकाबू? ये एक पैक लगाएंगे और फर्क साफ दिखेगा!
Monsoon hair care: बरसात का मौसम जहां ठंडक और ताजगी लाता है, वहीं बालों के झड़ने की समस्या भी बढ़ा देता है। नमी, गंदगी और पसीने की वजह से बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। अगर आप भी हेयरफॉल से परेशान हैं, तो एक आसान घरेलू हेयर पैक आपकी इस चिंता का हल बन सकता है
MoneyControl News
अपडेटेड Jul 20, 2025 पर 8:34 AM
monsoon hair care: मानसून के दौरान वातावरण में मौजूद नमी हमारे स्कैल्प को कमजोर बना देती है।
बारिश का मौसम अपने साथ खुशबू भरी मिट्टी, हरियाली और सुकून लेकर आता है, लेकिन इसी के साथ शुरू होती है एक नई परेशानी – बालों का झड़ना। नमी से भरे इस मौसम में बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं और हर बार कंघी करने पर बालों टूटकर गिरने लगते हैं। बदलता मौसम, बारिश का गंदा पानी, स्कैल्प में गंदगी और पसीना – ये सभी मिलकर हमारे बालों की सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। कई बार तो हेयरफॉल इतना बढ़ जाता है कि बालों में से पहले जैसी चमक, मजबूती और घनापन गायब हो जाता है।
अगर आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं और महंगे प्रोडक्ट्स से थक चुके हैं, तो आज हम आपके लिए लाए हैं एक आसान और असरदार घरेलू उपाय – एक ऐसा हेयर पैक जो बालों को देगा गहराई से पोषण और फिर से लौटाएगा उनकी खोई हुई जान।
बारिश के मौसम में क्यों झड़ते हैं ज्यादा बाल?
मानसून के दौरान वातावरण में मौजूद नमी हमारे स्कैल्प को कमजोर बना देती है। इसके अलावा बारिश का गंदा पानी, पसीना और स्कैल्प की सफाई न होने की वजह से बालों की जड़ें और भी कमजोर हो जाती हैं। नतीजा – तेजी से झड़ते बाल और गंजेपन की शुरुआत।
मेथी, नारियल तेल और प्याज का रस
इस खास हेयर पैक को बनाने में जिन तीन सामग्रियों का इस्तेमाल किया गया है, वो बालों की देखभाल में रामबाण माने जाते हैं –
मेथी: बालों की जड़ों को मजबूत बनाती है और डैंड्रफ कम करती है।
नारियल तेल: बालों में गहराई से नमी पहुंचाता है और स्कैल्प को पोषण देता है।
प्याज का रस: हेयर ग्रोथ बढ़ाता है और बालों का झड़ना रोकता है।
हेयर पैक बनाने के लिए सामग्री
2 चम्मच मेथी दाना
4 चम्मच नारियल तेल
1 चम्मच प्याज का रस
कैसे बनाएं यह असरदार हेयर पैक?
सबसे पहले मेथी दानों को रातभर पानी में भिगोकर रखें।
सुबह इसे पीसकर मुलायम पेस्ट तैयार करें।
इस पेस्ट में नारियल तेल मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें।
अब इसमें प्याज का रस डालें और एक बार फिर अच्छे से मिला लें।
आपका पौष्टिक हेयर पैक तैयार है!
ऐसे करें इस्तेमाल – स्टेप बाय स्टेप
सबसे पहले बालों को छोटे-छोटे सेक्शनों में बांट लें।
फिर इस पेस्ट को स्कैल्प और बालों की जड़ों में लगाएं।
हल्के हाथों से मसाज करें ताकि पोषण अंदर तक पहुंचे।
इसे 30-45 मिनट तक लगा रहने दें।
फिर किसी माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।
कब और कितनी बार करें इस्तेमाल?
इस हेयर पैक का उपयोग हफ्ते में 2 से 3 बार करना सबसे बेहतर रहेगा। सिर्फ दो हफ्तों में आपको बालों की मजबूती और घनत्व में फर्क नजर आने लगेगा।
अगर नहीं दिखे फर्कतो डॉक्टर से मिलना न भूलें
अगर आप लगातार इस हेयर पैक का इस्तेमाल कर रहे हैं और फिर भी हेयरफॉल कम नहीं हो रहा, तो ये किसी इंटरनल हेल्थ इशू का संकेत हो सकता है। ऐसे में स्किन स्पेशलिस्ट या डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क जरूर करें।