Kitchen Hacks: बारिश में बिस्कुट और चिप्स रहेंगे क्रिस्पी, ये छोटा सा देसी ट्रिक जान लीजिए!

Kitchen Hacks: बरसात में मसाले, दालें, चावल और बिस्कुट नमी और कीड़ों की वजह से जल्दी खराब हो जाते हैं। अगर आप भी इसी झंझट से परेशान हैं तो चिंता छोड़ें। अपनाइए ये 9 आसान देसी तरीके, जो आपकी रसोई को पूरी तरह सुरक्षित और सामान को ताजा बनाए रखेंगे वो भी बिना खर्चे के

अपडेटेड Jun 22, 2025 पर 11:56 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Kitchen Hacks: कपूर का छोटा टुकड़ा चावल के डिब्बे में रखने से कीड़े दूर रहते हैं।

मानसून आते ही ठंडी हवा और बारिश की रिमझिम हर किसी का दिल खुश कर देती है। लेकिन इस सुकून भरे मौसम के साथ ही किचन की टेंशन भी बढ़ जाती है। दरअसल, बारिश के दौरान हवा में नमी इतनी बढ़ जाती है कि रसोई के हर सूखे सामान पर इसका असर पड़ता है। मसाले अपनी खुशबू खोने लगते हैं, दालों में सीलन से कीड़े लग जाते हैं और बिस्कुट या नमकीन नरम होकर स्वाद बिगाड़ देते हैं। ऐसे में बार-बार बाजार से नई चीजें लाना आसान नहीं और न ही सस्ता। लेकिन हमारी दादी-नानी के देसी नुस्खे आज भी इस परेशानी का रामबाण इलाज हैं।

इनके छोटे-छोटे जुगाड़ रसोई को नमी से बचाते हैं और सामान को लंबे वक्त तक ताजा बनाए रखते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि ये तरीके एकदम आसान, सस्ते और 100% कामयाब हैं। तो इस मानसून, किचन की चिंता छोड़िए और देसी नुस्खे अपनाइए।

बिस्कुट-नमकीन को रखें क्रिस्पी


बिस्कुट के डिब्बे में कुछ दाने चीनी डाल दीजिए। चीनी नमी खींच लेगी और बिस्कुट कुरकुरे बने रहेंगे। नमकीन या चिप्स के डिब्बे में एक टिश्यू पेपर रखना न भूलें, ये भी नमी सोखने का आसान तरीका है।

मसाले और दालें रहें सूखी-सुरक्षित

मसालों और दालों को गीला होने से बचाना है? तो एक टिश्यू में थोड़े से चावल लपेटकर डिब्बों में डाल दें। ये छोटा तरीका बड़ी मुसीबत को दूर करता है।

कीड़े-चींटियों को कहें बाय-बाय

चावल और दाल में 2-3 तेजपत्ता या नीम की सूखी पत्तियां डालें। ये कीड़े भागने पर मजबूर कर देंगी। वहीं, चीनी में 2-3 लौंग डालने से चींटियां पास भी नहीं फटकेंगी।

ड्रायफ्रूट्स और नमक का बचाव

कपूर का छोटा टुकड़ा चावल के डिब्बे में रखने से कीड़े दूर रहते हैं। ड्रायफ्रूट्स को जिपलॉक में पैक करके फ्रिज में रखें नमी की एंट्री बंद। नमक और मसाले हमेशा एयरटाइट डिब्बों में रखें।

देसी जुगाड़, साइंस के साथ

ये पुराने देसी उपाय जितने आसान हैं, उतने ही साइंटिफिक भी। नमी खींचने वाली चीजें, तीखी खुशबू और एयरटाइट डिब्बे मिलकर आपकी रसोई को बरसात में भी महफूज बनाए रखते हैं।

मानसून के मौसम में मच्छर और कॉकरोच आपके घर को ना कर दें बीमार, ऐसे करें इन्हें बाहर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।