Monsoon: बारिश का मौसम जहां मौसम को सुहाना बना देता है वहीं ये अपने साथ कई परेशानियां भी लेकर आता है। इस मौसम में अक्सर नमी और गंदगी बढ़ जाती है। इसके साथ ही इस मौसम में घरों में सीलन, कीड़े-मकोड़े, मच्छर और लीकेज जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। कीड़े-मकोड़े और मच्छर केवल घर में ही गंदगी नहीं फैलाते बल्कि ये सेहत के लिए भी काफी हानिकारक होते हैं। अक्सर लोग इसकी तैयारी में देर कर देते हैं और फिर अचानक हुई बारिश से घर की हालत खराब हो जाती है।
अगर समय रहते कुछ छोटे-छोटे उपाय कर लिए जाएं तो इससे आगे चलकर बड़ी दक्कतों से आप बच सकते हैं। यहां हम आपको कुछ आसान घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप बरसात में अपने घर को कीट-मुक्त और सुरक्षित रख सकते हैं।
दरवाजों और खिड़कियों पर दें ध्यान: बारिश के मौसम में कीट-पतंगे अक्स घर में आ जाते हैं। ऐसे में घर में खिड़कियों और दरवाजों पर जाली लगावाएं, अगर जाली टूटी हुई है तो उसकी ठीक से मरम्मत करवाएं।
सफाई पर दें ध्यान: बारिश के मौसम में नमी वाली हिस्सों की गहराई से सफाई करें। किचने और टॉयलेट की प्लोर को हर दिन साफ करें। अगर संभव हो तो इन जगहों पर एग्जॉस्ट फैन लगवाएं, जिससे हवा का सही प्रवाह बना रहे और नमी कम हो।
घर की सफाई जरूरी: हर हफ्ते नालियों की सफाई, नमी की जांच और कीटों की मौजूदगी पर ध्यान दें। इसके लिए आप अपने फोन में डिजिटल रिमाइंडर सेट कर सकते हैं। नियमित देखभाल आपको बाद में आने वाली बड़ी समस्याओं से बचा सकती है और मानसून में घर को साफ़-सुथरा बनाए रखने में मदद करती है।
घर में पानी जमा न होने दें: बारिश के मौसम में अगर कही पर पानी जमा होता है तो वहां पर मच्छरों और कीटों के पनपने का सबसे ज्यादा खतरा होता है। अगर आपके घर के आसपास पड़े पुराने टायर, गमले, खाली डिब्बे या कोई भी ऐसा सामान जिसमें पानी रुक सकता है तो उसे तुरंत हटा दें।
छत की नियमित जांच करें: मानसून से पहले अपने घर की छत, दीवारों और खिड़कियों को अच्छी तरह से चेक कर लें, जिससे बारिश के मौसम में लीकेज की समस्या न हो।