Tips & Tricks: मच्छरों से छुटकारा पाने का देसी जुगाड़! बिना पैसे के अपनाएं ये उपाय

Mosquito repelling plant: मच्छरों का मौसम आते ही डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लोग अक्सर इन्हें भगाने के लिए केमिकल वाली क्वाइल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये सेहत के लिए हानिकारक हो सकती हैं और फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। प्रकृति में ऐसे कई पौधे हैं जो बिना खर्च मच्छरों को दूर रख सकते हैं

अपडेटेड Apr 11, 2026 पर 3:53 PM
Story continues below Advertisement
Tips & Tricks: तुलसी का पौधा धार्मिक और औषधीय दोनों ही रूप से महत्वपूर्ण है।

गर्मी शुरू होते ही मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ जाता है। कई घरों में हालत ऐसी होती है कि बैठते ही मच्छर काटने लगते हैं। रात में बिना मच्छरदानी सोना मुश्किल ही नहीं, बल्कि बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियां इन्हीं मच्छरों से फैलती हैं। अक्सर लोग इन्हें भगाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। ऐसे में कुछ प्राकृतिक पौधे एक सुरक्षित और असरदार उपाय बन सकते हैं।

सिट्रोनेला

सिट्रोनेला पौधा मच्छरों को भगाने के लिए सबसे असरदार माना जाता है। इसकी खुशबू नींबू जैसी तेज होती है, जो मच्छरों की सूंघने की क्षमता को गड़बड़ा देती है। मच्छर इंसानी गंध को पहचान नहीं पाते और दूर भाग जाते हैं। इसे दरवाजे या खिड़की के पास लगाना सबसे बेहतर होता है।


लेमनग्रास

लेमनग्रास में मौजूद सिट्राल नामक तत्व मच्छरों को दूर भगाने में मदद करता है। इसकी ताजी खुशबू हवा में फैलकर एक प्राकृतिक ढाल बना देती है। मच्छर इस गंध को सहन नहीं कर पाते और आसपास नहीं आते। इसे घर के अंदर भी आसानी से लगाया जा सकता है।

गेंदा फूल

गेंदा फूल सिर्फ सजावट के लिए नहीं, बल्कि मच्छरों को भगाने के लिए भी जाना जाता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व कीड़ों के लिए असहनीय गंध पैदा करते हैं। यह मच्छरों के सिस्टम को प्रभावित करता है, जिससे वे पास नहीं आते। इसे बगीचे या बालकनी में लगाना बेहद फायदेमंद होता है।

लैवेंडर

लैवेंडर की खूबसूरत खुशबू इंसानों को सुकून देती है, लेकिन मच्छरों के लिए यह बेहद परेशान करने वाली होती है। इसमें मौजूद प्राकृतिक तेल मच्छरों की सूंघने की क्षमता को कमजोर कर देता है। साथ ही यह अच्छी नींद और तनाव कम करने में भी मदद करता है।

तुलसी

तुलसी का पौधा धार्मिक और औषधीय दोनों ही रूप से महत्वपूर्ण है। इसकी गंध मच्छरों को दूर रखती है और कुछ रिसर्च के अनुसार यह उनके लार्वा को भी खत्म कर सकती है। घर में तुलसी होना मच्छरों से बचाव का एक आसान और प्राकृतिक तरीका है।

क्या हर कोई पा सकता है कोरियन ग्लो? जानें एक्सपर्ट की राय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।