नेल पॉलिश फर्श पर गिर गई! परेशान मत होइए, इस तरह मिनटों में होगी साफ

Nail Polish Cleaning: नेल पॉलिश अगर फर्श पर गिर जाए तो उसे हटाना काफी मुश्किल हो सकता है। रिमूवर या केमिकल्स से फर्श की सतह और त्वचा को नुकसान हो सकता है। ऐसे में एक आसान तरीका है जिससे आप कुछ ही मिनटों में ये दाग हटाए जा सकते हैं।

अपडेटेड Jul 21, 2025 पर 6:15 PM
इस तरह आप बिना किसी नुकसान के फ्लोर से नेल पॉलिश के दाग आसानी से हटा सकते हैं (Photo: Canva)

अगर नेल पॉलिश लगाते समय जरा सी भी चूक हो जाए या किसी के टकराने से नेल पॉलिश फर्श पर गिर जाए, तो टाइल्स या मार्बल जैसे फ्लोर पर इसके दाग आसानी से नहीं जाते। आमतौर पर लोग ऐसे जिद्दी दाग हटाने के लिए नेल पॉलिश रिमूवर या कोई हार्ड केमिकल्स का इस्तेमाल करते हैं, जो न सिर्फ सतह को नुकसान पहुंचा सकते हैं बल्कि हाथों की त्वचा के लिए भी हानिकारक हो सकते हैं। लेकिन यहां एक आसान घरेलू उपाय बताया गया है, जिससे आप केवल नमक की मदद से कुछ ही मिनटों में नेल पॉलिश के दाग हटा सकते हैं।

नमक से नेल पॉलिश के दाग कैसे हटाएं?

अगर नेल पॉलिश अभी-अभी गिरी है और सूखी नहीं है, तो ये तरीका सबसे अच्छा काम करेगा।

जरूरी सामग्री


  • थोड़ा सा नमक
  • चाकू या कोई स्क्रेपर (सावधानी के साथ प्रयोग करें)
  • पेपर या टिशू
  • कपड़ा

स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

  • सबसे पहले जहां नेल पॉलिश गिरी है, वहां तुरंत नमक डालें। नमक नेल पॉलिश को सोख लेता है और दाग फैलने नहीं देता।
  • अब चाकू या स्क्रेपर की मदद से बहुत हल्के हाथ से नमक को फर्श पर रगड़ें। ध्यान रखें कि टाइल या मार्बल पर खरोंच न आए।
  • जैसे ही नेल पॉलिश और नमक साथ चिपकने लगें, उसे पेपर या टिशू से उठा लें। इससे फर्श का ज्यादातर हिस्सा साफ हो जाएगा।
  • अगर हल्का दाग बाकी है, तो फिर से थोड़ा नमक डालें और अपनी उंगली से हल्के हाथ से रगड़ें। चाहें तो थोड़ा सा पानी भी डाल सकते हैं ताकि रगड़ना आसान रहे।
  • अब एक गीले कपड़े से उस हिस्से को अच्छे से पोंछ लें। आपका फ्लोर फिर से साफ और चमकदार हो जाएगा।

नमक असरदार क्यों है?

नमक एक नेचुरल स्क्रबर की तरह काम करता है। इसकी सोखने वाली क्षमता नेल पॉलिश को ऊपर खींच लेती है। इसी वजह से बिना किसी केमिकल या नुकसान के, यह तरीका बेहद प्रभावी है।

कहां इस्तेमाल करें?

इस तरीके को आप टाइल्स, मार्बल, कोटेड लकड़ी, प्लास्टिक या कांच की सतह पर आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। लकड़ी के फ्लोर पर इसे इस्तेमाल करने से पहले थोड़ा सा टेस्ट जरूर करें ताकि कोई खरोंच न आए।

इस तरह आप बिना किसी नुकसान के फ्लोर से नेल पॉलिश के दाग आसानी से हटा सकते हैं।

एक ग्लास पानी आपको इन 4 तरह की बीमारियों से बचा सकती है

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।