एक ग्लास पानी आपको इन 4 तरह की बीमारियों से बचा सकती है

गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, एक व्यक्ति को एक दिन में करीब 6 से 8 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। पानी पीने से कई तरह की बिमारियां से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं उन बीमारियों के बारे में

अपडेटेड Jul 21, 2025 पर 5:58 PM
दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से पाचन तंत्र सही रहता है

अगर शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन हो जाती है, तो पाचन संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं, जिससे पूरी सेहत खराब हो सकती है।

1. कब्ज है सबसे सामान्य संकेत

पानी की कमी से सबसे पहले कब्ज की समस्या दिखती है। पानी स्टूल (मल) को मुलायम रखने में मदद करता है, जिससे वह आसानी से बाहर निकल सके।

डिहाइड्रेशन होने पर शरीर आंतों (Colon) से पानी खींच लेता है, जिससे मल सूखा और सख्त हो जाता है। इससे पेट दर्द, सूजन, गैस, और ज्यादा तनाव देने पर बवासीर या एनल फिशर जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

2. पोषक तत्वों का अवशोषण कमजोर हो जाना


पानी आंतों की भीतरी सतह को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। यही सतह विटामिन, मिनरल और इलेक्ट्रोलाइट्स को सोख लेता है। अगर आप पर्याप्त पानी नहीं पीते, तो यह सतह कमजोर हो सकती है और शरीर पोषक तत्वों को सही ढंग से नहीं सोख पाएगा। इसका असर इम्यूनिटी, ऊर्जा और शरीर के संतुलन पर पड़ सकता है।

3. आंतों में बैक्टीरिया का असंतुलन

पानी की सही मात्रा से ही आंतों का माइक्रोबायोम यानी बैक्टीरिया का संतुलन बना रहता है, जिससे पाचन, इम्युनिटी और मनोदशा भी ठीक रहती है।

डिहाइड्रेशन होने पर अच्छे बैक्टीरिया कम हो सकते हैं और हानिकारक बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं, जिससे सूजन, इर्रिटेबल बाऊल सिंड्रोम (IBS), और पेट की दिनचर्या में गड़बड़ी आ सकती है।

4. पाचन और एंजाइम प्रक्रिया धीमा होना

पानी ही लार और पाचन एंजाइम्स बनाने में मदद करता है, जो भोजन के टुकड़े-टुकड़े करने का काम सबसे पहले करते हैं।

डिहाइड्रेशन से ये प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिससे खाना देर से पचता है और अपचन, जी मिचलाना, सीने में जलन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से पाचन तंत्र सही रहता है। यह कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से बचाता है, पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर करता है। इसके साथ ही माइक्रोबायोम को संतुलन में रखता है, और पाचन को आसान बनाता है।

आपके दिमाग तक पहुंच सकते हैं कीड़े! बारिश के मौसम में ध्यान से चुने ये सब्जियां, खाने से लेकर पकाने तक रखें इन बातों की ध्यान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।