आपके दिमाग तक पहुंच सकते हैं कीड़े! बारिश के मौसम में ध्यान से चुने ये सब्जियां, खाने से लेकर पकाने तक रखें इन बातों की ध्यान

हरी सब्जियां हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। हरी सब्जियां शरीर को जरूरी विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट देती हैं, जिससे व्यक्ति की इम्यूनिटी स्टॉग होती है। लेकिन अगर इन सब्जियों को सही तरीके से साफ न किया जाए तो ये नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। कुछ सब्जियों में मौजूद टेपवर्म जैसे कीड़े शरीर के अंदर जाकर दिमाग तक पहुंच सकते हैं और गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं

अपडेटेड Jul 21, 2025 पर 17:37
Story continues below Advertisement
कुछ सब्जियों में पैरासाइट्स जैसे टेपवर्म छिपे हो सकते हैं, जो शरीर में जाकर गंभीर बीमारियां पैदा कर सकते हैं। (Photo: Canva)
कुछ सब्जियों में पैरासाइट्स जैसे टेपवर्म छिपे हो सकते हैं, जो शरीर में जाकर गंभीर बीमारियां पैदा कर सकते हैं। (Photo: Canva)

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इन सात आम हरी सब्जियों में हानिकारक कीड़ें (टेपवर्म) पाए जाने सा सबसे ज्यादा खतरा हो सकता है, इसलिए इन्हें पकाने से पहले भाप में देना और अच्छी तरह साफ करना जरूरी है। (Photo: Canva)

शिमला मिर्च के अंदर छिपे बीजों और गूदे में कीड़े या उनके अंडे हो सकते हैं, जो शरीर में जाने पर नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए इसे पकाने से पहले अच्छी तरह धोना और सारे बीज निकालकर साफ करना बहुत जरूरी होता है, ताकि संक्रमण का खतरा न रहे। (Photo: Canva)

अरबी के पत्तों में टेपवर्म और उनके अंडे छिपे हो सकते हैं, जो सही से साफ न होने पर शरीर में पहुंच कर उल्टी, पेट दर्द और कभी-कभी दिमाग से जुड़ी गंभीर दिक्कतें पैदा कर सकते हैं। इसलिए इन्हें पकाने से पहले अच्छी तरह धोना जरूरी है। (Photo: Canva)

पत्तागोभी में अक्सर अक्सर छोटे-छोटे कीड़े छिपे हो सकते हैं, जो शरीर में जाकर सीरिएस हेल्थ प्रॉब्लम्स पैदा कर सकते हैं। इसलिए इसे पकाने से पहले गर्म पानी में भाप देना और कच्चा न खाना बेहतर होता है। (Photo: Canva)

फूलगोभी में अक्सर ऐसे छोटे कीड़े छिपे हो सकते हैं, जो अगर हमारे शरीर के मांसपेशियों, लीवर या दिमाग तक पहुंच जाएं तो गंभीर नुकसान कर सकते हैं।इसलिए इसे खाने से पहले अच्छे से धोकर गर्म पानी में उबालना और पानी फेंकना जरूरी है। (Photo: Canva)

बैंगन में भी टेपवर्म हो सकते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं। अगर बैंगन काटते समय उसमें कीड़े दिखें, तो उसे खाना नहीं चाहिए और पूरी तरह से फेंक देना बेहतर होता है। (Photo: Canva)

परवल में भी टेपवर्म हो सकते हैं, खासकर अगर इसे रासायनिक तरीकों से उगाया गया हो। अगर इसे बिना धोए खा लिया जाए, तो पेट में दर्द, सिरदर्द और संक्रमण जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए इसे पकाने से पहले अच्छी तरह धोना जरूरी है, वरना सेहत को नुकसान हो सकता है। (Photo: Canva)

तोरई में भी टेपवर्म हो सकते हैं जो कुछ ही दिनों में बड़े होकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर गलती से खा लिए जाएं, तो ये सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं। इसलिए तोरई को पकाने से पहले अच्छे से धोना और खराब हिस्सा हटा देना ज़रूरी है। (Photo: Canva)

जमीन के पास उगने वाली सब्जियों जैसे पत्तागोभी, फूलगोभी, पालक, गाजर, ब्रोकली और शिमला मिर्च में कीटों के अंडे होने का खतरा अधिक होता है। इसलिए इन्हें अच्छे से धोकर और पकाकर ही खाना चाहिए। (Photo: Canva)

Story continues below Advertisement