Credit Cards

फ्रिज के ऊपर रखते हैं सामान? आज ही छोड़ दें ये काम वरना हो सकता है नुकसान

फ्रिज रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है, लेकिन छोटी-सी लापरवाही इसे नुकसान पहुंचा सकती है। अक्सर लोग फ्रिज को ढक देते हैं या ऊपर सामान रख देते हैं, जिससे कूलिंग सिस्टम प्रभावित हो सकती है। आइए जानते हैं फ्रिज के ऊपर क्या-क्या नहीं रखना चाहिए

अपडेटेड Sep 26, 2025 पर 7:29 PM
Story continues below Advertisement
आपकी इस गलती की वजह से आपके फ्रिज को नुकसान पहुंच सकता है (photo: Canva)

हमारे रोजमर्रा के जिंदगी में फ्रिज एक जरूरी चीज बन गया है। फ्रिज में रोजमर्रा की सब्जियों और फल स्टोर करने सहित कई चीजों में काम आता है। लेकिन कभी-कभी अनजाने में छोटी-छोटी गलतियों की वजह से फ्रिज खराब हो सकता है। अक्सर हम फ्रिज के ऊपर को कुछ ना कुछ सामान रख देते या फिर इसे साफ रखने के लिए इसे ढक देते हैं। लेकिन क्या आपको ये पता है कि आपकी इस गलती की वजह से आपके फ्रिज को नुकसान पहुंच सकता है।

वहीं अगर आपका फ्रिज या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स एक बार बिगड़ जाता है तो वो बार-बार बिगड़ता ही रहता है। आइए जानते हैं फ्रिज के ऊपर किसी सामान को क्यों नहीं रखना चाहिए

फ्रिज को ढके नहीं


अक्सर लोग फ्रिज को धूल या गंदगी से बचाने के लिए ऊपर से कपड़ा या प्लास्टिक का कवर डाल कर देते हैं। लेकिन इससे आपका फ्रिज खराब हो सकता है। फ्रिज के ऊपर से कवर कर देने से इससे से निकलने वाली गर्मी बाहर नहीं जा पाती और उसकी परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है। इसलिए अगर आपके घर में फ्रिज पर कवर पड़ा है तो उसे हटा देना ही बेहतर है।

फ्रिज के ऊपर ना रखें कुछ

फ्रिज के ऊपर सामान रखने से इसकी फंक्शन पर असर पड़ सकता है। असल में फ्रिज गर्मी को बाहर निकालने के लिए ऊपर की सतह का भी इस्तेमाल करता है। अगर उस हिस्से पर सामान रख दिया जाए तो गर्मी ठीक से बाहर नहीं निकल पाती और अंदर खराबी की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए फ्रिज के ऊपर कुछ नहीं रखना चाहिए।

माइक्रोवेव ना रखें फ्रिज पर

फ्रिज के ऊपर माइक्रोवेव या ओवन रखना खतरनाक हो सकता है। ये दोनों ही उपकरण गर्मी छोड़ते हैं, अगर इसे फ्रिज के ऊपर रखा जाए तो इससे फ्रीज की कूलिंग प्रभावित होती है और गैस लीक या कंप्रेसर खराब होने की समस्या आ सकती है। बेहतर है कि फ्रिज के ऊपर ऐसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट न रखें।

गर्म दूध या खाना ठंडा मत रखें

ज्यादातर लोग गर्म दूध या खाना ठंडा करने के लिए फ्रिज के ऊपर रख देते हैं, लेकिन यह आदत फ्रिज को नुकसान पहुंचा सकती है। गर्म बर्तन से निकलने वाली गर्मी फ्रिज की कूलिंग सिस्टम पर दबाव डालती है, जिससे कंप्रेसर पर ज्यादा लोड पड़ता है।

Gardening Tips: बस इन आसान स्टेप्स से लगाएं घर पर ही कॉफी का पौधा, जानिए सही मिट्टी, पानी और देखभाल के साथ पूरी प्रक्रिया

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।