आपकी स्क्रीन थकान मिटा देगा ये 5 मिनट का योग, जल्दी आजमाएं!

Glowing Tips: ऑफिस में लंबे समय तक कंप्यूटर के सामने बैठना चेहरे की थकान और रंग फीका होने का कारण बनता है। दिनभर की व्यस्तता और घर के काम में चेहरे की देखभाल मुश्किल हो जाती है। योगा एक्सपर्ट बताते हैं कि सिर्फ 5 मिनट के आसान योगासन से चेहरे में निखार और ताजगी लौट सकती है

अपडेटेड Sep 04, 2025 पर 12:38 PM
Story continues below Advertisement
Glowing Tips: ऑफिस में लगातार काम करने से चेहरे पर झुर्रियां और ढीलापन दिखने लगता है।

ऑफिस में लंबे समय तक कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठना आज के समय में आम समस्या बन गई है। दिनभर लगातार स्क्रीन देखने और बैठने के कारण न सिर्फ हमारी कमर और आंखों पर असर पड़ता है, बल्कि चेहरे की त्वचा भी थकी-थकी और फीकी दिखने लगती है। कई बार आप सुबह घर से ताजगी भरे चेहरे के साथ निकलते हैं, लेकिन दोपहर तक थकान, चेहरे पर डार्क सर्कल और रंग फीका पड़ जाना सामान्य हो जाता है। घर पर काम और व्यस्त दिनचर्या में चेहरे की देखभाल करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में छोटे-छोटे आसान उपाय बड़ी मदद कर सकते हैं।

योगा एक्सपर्ट बताते हैं कि सिर्फ 5 मिनट का ऑफिस ब्रेक भी चेहरे को नई ऊर्जा और निखार दे सकता है। ये सरल योगासन न सिर्फ त्वचा की चमक बढ़ाते हैं, बल्कि मानसिक तनाव भी कम करते हैं और आपको पूरे दिन ताजगी का अहसास कराते हैं।

बलून साइज पोज


एक्ने वाली त्वचा पर हाथ लगाने से समस्या बढ़ सकती है। बलून साइज पोज योगा चेहरे को बिना हाथ लगाए टोन करता है और एक्ने कम करता है।

कैसे करें:

  • सीधे बैठें और पीठ सीधी रखें।
  • मुंह में हवा भरें, पहले लेफ्ट साइड में।
  • बिना मुंह खोले हवा को राइट साइड में ट्रांसफर करें।
  • शुरुआत में पानी लेकर भी यह एक्सरसाइज कर सकते हैं।

फायदा:

  • चेहरे में निखार आता है।
  • एक्ने और दाग-धब्बे कम होते हैं।
  • स्किन ताजी और स्वस्थ दिखती है।

स्माइल लाइंस मसाज

ऑफिस में लगातार काम करने से चेहरे पर झुर्रियां और ढीलापन दिखने लगता है। स्माइल लाइंस मसाज करने से चेहरे की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और स्किन ढीली नहीं पड़ती।

कैसे करें:

  • दोनों हाथों की उंगलियों को फैलाकर स्माइल लाइंस पर रखें।
  • हल्का प्रेस करते हुए गालों और आईब्रो के पास मसाज करें।
  • 5 मिनट तक रोज करें।

फायदा:

  • ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।
  • चेहरे की थकान दूर होती है।
  • चेहरे का निखार तुरंत दिखाई देता है।

मसल लिफ्टिंग योगा

यदि चेहरे पर झुर्रियां जल्दी दिखाई देने लगी हैं, तो मसल योगा इसे कम करने में मदद करता है।

कैसे करें:

  • आईब्रो को उठाएं और रिलैक्स करें, 5 बार दोहराएं।
  • हथेली को माथे पर रखें, थोड़ी दूरी बनाए रखें।
  • आंखें पूरी खोलकर आईब्रो को उठाएं और रिलैक्स करें, 20 बार करें।

फायदा:

  • फेस मसल मजबूत होती हैं।
  • झुर्रियां कम होती हैं।
  • चेहरा युवा और ग्लोइंग दिखता है।

ऑफिस में योगा के फायदे

  • 5 मिनट की एक्सरसाइज से मन और मस्तिष्क शांत रहते हैं।
  • चेहरे पर खोया हुआ निखार वापस आता है।
  • ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे त्वचा स्वस्थ रहती है।
  • लंबे समय तक स्क्रीन के सामने बैठने से होने वाली थकान कम होती है।

इन आसान योगासन को रोज ऑफिस में अपनाकर आप सिर्फ 5 मिनट में चेहरे का ग्लो बढ़ा सकते हैं और एक खूबसूरत, ताजगी भरी त्वचा पा सकते हैं।

Tea Recipe: बारिश के मौसम में भूल जाएंगे कैफे की कॉफी, बस ऐसे बनाएं टपरी वाली चाय

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Sep 04, 2025 12:38 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।