DIY Ideas: कबाड़ से तैयार करें खूबसूरत होम डेकोर, घरवालों को भी लगेगा मजेदार

DIY Ideas: घर को नया लुक देने के लिए क्या हर बार महंगे शोपीस खरीदने पड़ते हैं? नहीं! घर पर पड़े बेकार सामान से भी आप ऐसा कमाल कर सकती हैं कि हर कोई पूछेगा – ये आपने कहां से खरीदा? बस थोड़ी क्रिएटिविटी चाहिए और घर को मिलेगा एकदम फ्रेश और स्टाइलिश मेकओवर

अपडेटेड Sep 17, 2025 पर 1:59 PM
Story continues below Advertisement
DIY Ideas: नारियल के छिलके को कचरे में फेंकने के बजाय इसे छोटा-सा प्लांटर बना दें।

घर की सजावट के लिए हमेशा नया और महंगा सामान खरीदना जरूरी नहीं है। थोड़ा-सा क्रिएटिव दिमाग लगाकर आप पुराने और बेकार सामान से भी अपने घर को नया और खूबसूरत लुक दे सकती हैं। रोजमर्रा की जिंदगी में घर से निकलने वाले नारियल के छिलके, पुराने अखबार, प्लास्टिक की बोतलें और कांच के जार जैसे कई सामान अक्सर कचरे में फेंक दिए जाते हैं। लेकिन यही सामान आपके घर के कोनों को सजाने और फ्रेश लुक देने में काम आ सकता है। इसे कहते हैं बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट आर्ट, यानी फालतू और बेकार चीजों से कुछ ऐसा बनाना जो देखने में सुंदर लगे और घर को क्रिएटिव टच दे।

इस तरह के छोटे-छोटे बदलाव न केवल आपके घर को नया रूप देंगे, बल्कि पैसे की भी बचत करेंगे। साथ ही, ये तरीका पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद है क्योंकि इससे कचरे का सही उपयोग हो जाता है।

कांच की बोतल से तैयार करें ड्रीम लैंप


पुरानी कांच की बोतलें कचरे में फेंकने से पहले इनस कुछ नया बनाने का ट्रैइ करें। बोतल के निचले हिस्से को सावधानी से काटें और अंदर फेरी लाइट्स फिट कर दें। रंग-बिरंगी बोतलों का इस्तेमाल करें ताकि जब लाइट जले तो कमरा ग्लो करने लगे। ये न केवल बजट-फ्रेंडली है बल्कि आपके होम डेकोर को यूनिक टच देता है।

पुराने गमलों में भरें नई जान

आपके गार्डन एरिया को खास बनाने के लिए पुराने गमलों को क्रिएटिव लुक देना शानदार आइडिया है। उन्हें अच्छी तरह साफ करके अपनी पसंद के अनुसार पेंट करें। चाहें तो क्रोशिया या कपड़े से कवर करके उन्हें मॉडर्न और कलरफुल बना सकती हैं। इससे गार्डन एकदम नया और फ्रेश दिखाई देगा।

घड़ी को दें स्टाइलिश ट्विस्ट

सालों से एक ही जैसी दिखने वाली घड़ियों को नया अवतार देने का वक्त आ गया है। कटलरी प्लेट और पुराने चम्मच-फोर्क्स से डिजाइनर वॉल क्लॉक बनाएं। प्लेट में बीच में ड्रिल करके घड़ी के सुइयों वाला पार्ट फिट करें और चारों ओर चम्मच-फोर्क लगाकर इसे डेकोरेटिव क्लॉक का रूप दें। ये आइडिया आपके घर की दीवारों को खास बना देगा।

नारियल के छिलके में लगाएं मिनी प्लांट्स

नारियल के छिलके को कचरे में फेंकने के बजाय इसे छोटा-सा प्लांटर बना दें। छिलके में मिट्टी भरें और अपनी पसंद का पौधा लगा दें। चाहें तो बाहर से पेंट करके इसे डेकोरेट करें। ये छोटा-सा गार्डन पीस घर के कॉर्नर में रखकर एक नैचुरल और रस्टिक लुक देता है।

Lady Finger Buying Tips: भिंडी खरीदने से पहले जरूर जानें ये 8 आसान टिप्स, खराब नहीं होगी सब्जी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।