orange vs kinnow: संतरा और कीनू में छुपा है बड़ा फर्क, 99% लोग अनजान!

Difference between oranges and kinnows: सर्दियों में फल खाने का मौसम होता है और बाजार में संतरा व कीनू खूब मिलते हैं। दिखने में ये दोनों फलों में समानता है, लेकिन स्वाद, गुण और सेहत फायदे अलग हैं। संतरा खट्टा-मीठा और नेचुरल है, कीनू मीठा और हाइब्रिड, दोनों ही विटामिन C और फाइबर से भरपूर हैं

अपडेटेड Nov 22, 2025 पर 11:48 AM
Difference between oranges and kinnows: फाइबर की मौजूदगी पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है।

सर्दियों का मौसम फल खाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि इस समय बाजार में ताजगी से भरे कई तरह के फल आसानी से मिल जाते हैं। खासतौर पर संतरा और कीनू की डिमांड इस मौसम में काफी बढ़ जाती है। दिखने में ये दोनों फलों में काफी समानता होती है, लेकिन इनके स्वाद, पोषण और सेहत संबंधी फायदे अलग-अलग हैं। संतरा प्राकृतिक फल है, इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है और इसमें विटामिन C, फाइबर, पोटैशियम और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने, पाचन सुधारने और हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

वहीं कीनू संतरे और विलो लीफ मंदरिन के हाइब्रिड से तैयार होता है, इसका स्वाद मीठा और रस ज्यादा होता है। इसमें फाइबर और विटामिन सी भी प्रचुर मात्रा में मौजूद है। इसलिए केवल दिखावट देखकर फल न खरीदें, संतरा और कीनू दोनों के स्वास्थ्य लाभ को समझकर सही विकल्प चुनें।

संतरा

  • संतरा दक्षिण एशिया का प्राकृतिक फल है।
  • इसका स्वाद खट्टा और मीठा होता है।
  • संतरे कई प्रकार के होते हैं, जैसे माल्टा, ब्लड ऑरेंज और नागपुरी।
  • संतरे का छिलका पतला होता है और इसे छीलने में थोड़ी मेहनत लगती है।
  • आकार में छोटा और रंग में संतरी, नारंगी या हरा हो सकता है।
  • इसमें बीज कम होते हैं और अम्ल की मात्रा ज्यादा होती है।
  • रस संतुलित मात्रा में होता है।


कीनू

  • कीनू अमेरिका में डेवलप किया गया और फिर पंजाब-हरियाणा में उगाया जाने लगा।
  • यह प्राकृतिक फल नहीं है, बल्कि संतरा और विलो लीफ मंदरिन का हाइब्रिड है।
  • कीनू आकार में बड़ा और रस में अधिक होता है।
  • इसमें बीज ज्यादा और बड़े होते हैं।
  • स्वाद संतरे से ज्यादा मीठा होता है।
  • कीनू का छिलका मोटा और हल्का खुरदरा होता है, रंग गहरा नारंगी और चिकना होता है।
  • इसमें एसिड की मात्रा कम होती है।

संतरे के स्वास्थ्य लाभ

  • विटामिन C से इम्यूनिटी मजबूत होती है।
  • एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को चमकदार बनाते हैं।
  • फाइबर पाचन तंत्र के लिए लाभकारी है।
  • पोटैशियम और मैग्नीशियम हाई बीपी को कंट्रोल करते हैं।
  • एक्स्ट्रा यूरिक एसिड बाहर निकलता है और हीमोग्लोबिन बढ़ता है।
  • पथरी और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है।
  • वजन कम करना चाहते हैं तो कम कैलोरी के कारण संतरा फायदेमंद है।

कीनू के स्वास्थ्य लाभ

  • विटामिन C से इम्यूनिटी बूस्ट होती है।
  • स्वाद ज्यादा मीठा और इंस्टेंट एनर्जी देता है।
  • वर्कआउट के बाद शरीर को ऊर्जा और पोषण मिलती है।
  • कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है।
  • हड्डियों को मजबूत बनाता है।
  • मेंटल हेल्थ को भी सुधारता है।
  • फाइबर की मौजूदगी पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है।

इन सब्जियों को दोबारा गर्म करने से बढ़ सकता है कैंसर और फूड पॉइजनिंग का खतरा, पालक और आलू सबसे खतरनाक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।