Ring Size: रिंग खरीदना अब नहीं होगा मुश्किल, ये तरीका बदल देगा आपका अनुभव!

How to choose Perfect Ring: रिंग खरीदते समय अक्सर सही साइज को लेकर कंफ्यूजन हो जाता है। ढीली रिंग गिर सकती है, जबकि टाइट रिंग उंगली में दर्द देती है। लेकिन घर पर ही आसान तरीकों से अपनी रिंग साइज पता की जा सकती है। साथ ही, रिंग हमेशा उंगली और मौके के हिसाब से ही चुनना चाहिए

अपडेटेड Sep 02, 2025 पर 1:57 PM
Story continues below Advertisement
How to choose Perfect Ring: हर उंगली के लिए अलग प्रकार की रिंग डिजाइन सूट करती है।

हर किसी को अपने लिए या किसी खास के लिए रिंग खरीदनी होती है, लेकिन अक्सर सही साइज न जानने की वजह से रिंग पहनते समय तकलीफ होती है या फिट नहीं आती। इसलिए रिंग खरीदने से पहले सही साइज जानना बेहद जरूरी है, ताकि पहनने में आराम और परफेक्ट फिट मिले। इसके लिए सबसे आसान तरीका है कागज या धागे का इस्तेमाल। कागज की पतली स्ट्रिप लें और जिस उंगली के लिए रिंग चाहिए, उस पर इसे घुमाएं। जहां स्ट्रिप का सिरा मिलता है, वहां पेन से निशान लगाएं। फिर स्केल या इंची टेप से उसकी लंबाई नापें और रिंग चार्ट के साथ मिलाएं। इसी तरह, धागे की मदद से भी यह नाप ली जा सकती है। धागे को उंगली पर लपेटें, सिरों को मिलाकर निशान लगाएं और स्केल से सेंटीमीटर या मिलीमीटर में लंबाई नापें।

अगर आपके पास पुरानी रिंग है और वह फिट होती है, तो उसकी डायमीटर नापकर भी सही साइज का अंदाजा लगाया जा सकता है। ये तरीका बहुत ही आसान और भरोसेमंद है।

भारत में रिंग साइज और नंबरिंग


भारत में अंगूठी के साइज के नंबर यूनाइटेड किंगडम के नंबरिंग सिस्टम से प्रेरित हैं। उदाहरण के लिए, यदि आपका रिंग नंबर 3 है, तो उंगली की लंबाई लगभग 4.5 सेमी होगी। इसी तरह, नंबर 4 का मतलब 4.8 सेमी, 5 का 5.1 सेमी, 6 का 5.3 सेमी और 7 का 5.5 सेमी होता है। सही साइज चुनने के लिए चार्ट का उपयोग करना जरूरी है, क्योंकि अलग-अलग नंबर अलग फिट और आराम देते हैं।

अलग उंगलियों के लिए रिंग डिजाइन

हर उंगली के लिए अलग प्रकार की रिंग डिजाइन सूट करती है। शादी या इंगेजमेंट के लिए अंगूठी (रिंग फिंगर) में पतले बैंड या डायमंड सॉलिटेयर रिंग्स बेहतर दिखती हैं। मिडिल फिंगर में बोल्ड और बड़े डिजाइन, जैसे कॉकटेल रिंग्स, ज्यादा स्टाइलिश लगते हैं। इंडेक्स फिंगर में स्टेटमेंट रिंग्स और फैशन रिंग्स पहनें, खासकर कलर स्टोन रिंग्स जो देखने में आकर्षक लगती हैं। अंगूठे में ओपन एंडेड या एडजस्टेबल डिजाइन पहनकर यूनिक और स्टाइलिश लुक दिया जा सकता है।

रिंग का पहनने का तरीका

रिंग का चुनाव अवसर के हिसाब से भी किया जाना चाहिए। इंगेजमेंट या शादी में सिंपल और एलिगेंट डिजाइन बेहतर रहते हैं। ऑफिस या डेली वियर के लिए स्टोन रिंग्स आरामदायक और ट्रेंडी ऑप्शन हैं। पार्टी या खास मौके पर स्टेटमेंट रिंग्स या कॉकटेल रिंग पहनकर स्टाइल और ग्लैम बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा, रिंग का मिक्स एंड मैच करना भी फैशन ट्रेंड में शामिल है।

सही साइज और डिजाइन चुनने से न केवल रिंग की खूबसूरती बढ़ती है, बल्कि पहनने वाले की आराम और स्टाइल भी बेहतर होती है। इससे रिंग हर मौके पर आपकी पर्सनालिटी को और निखारे।

जानें क्या खाती हैं Shilpa Shetty, जिससे 50 की उम्र में भी दिखती हैं ग्लोइंग और फिट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।